Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या:नॉर्थ 24 परगना में 4 गोलियां मारी; बशीरहाट में एक और भाजपा कार्यकर्ता पर फायरिंग

    4 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। चंद्रनाथ स्कॉर्पियो पर ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे थे। उनके साथ ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति भी था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कार पीछे से आई और स्कॉर्पियो के सामने जाकर रास्ता रोक दिया। फिर एक बाइक पर हमलावर आया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। कुल 10 राउंड फायर हुआ। चंद्रनाथ को 4 गोलियां लगीं। इनमें दो गोलियां सीने से आर-पार हो गईं। एक गोली पेट में लगी। कार में बैठे एक अन्य व्यक्ति को भी दाहिने हाथ, पेट और छाती में गोली लगी हैं। ड्राइवर भी जख्मी है। हमले में ऑस्ट्रेलियन ग्लॉक पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। भाजपा ने TMC पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। इस घटना के करीब 1 घंटे बाद रात करीब 12.30 बजे बशीरहाट जिले में रोहित रॉय नाम के भाजपा कार्यकर्ता पर भी फायरिंग हुई। उनकी हालत गंभीर है। राज्य में 4 मई को चुनावी नतीजों के बाद अब तक 5 लोगों की हत्या हो चुकी है। इनमें 3 भाजपा और 2 TMC से जुड़े थे। बिल्कुल पास से मारी गई गोली, सिलसिलेवार घटना पढ़िए… TMC ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की रथ की हत्या के पीछे टीएमसी कार्यकर्ताओं का हाथ होने के आरोप लगने पर पार्टी ने बुधवार देर रात स्टेटमेंट जारी किया। इसमें कहा… हम मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या की निंदा करते हैं। हम इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसमें कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराई जाए। अन्य भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या की भी जांच कराई जाए। देखें इस वारदात से जुड़ी 10 तस्वीरें पश्चिम बंगाल से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'जिन्न' से छुटकारा दिलाने के नाम पर मौलवी ने किया था रेप, हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार
    Next Article
    जल जीवन मिशन घोटाला- पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार:जयपुर में सुबह 5 बजे ACB की कार्रवाई, पिछले साल 7 महीने जेल में रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment