Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को:इस दिन टैगोर की 165वीं जयंती; तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस्तीफा दिया

    7 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आ चुके हैं। बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्‌टाचार्य के मुताबिक नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को होगा। इसी दिन रवींद्र नाथ टैगोर की 165वीं जयंती है। दरअसल बांग्ला कैलेंडर के मुताबिक यह तिथि 25 वैशाख को होती है। जो आमतौर पर मई के दूसरे हफ्ते में पड़ती है। शपथग्रहण में कौन-कौन आएगा, CM कौन होगा, अभी इनका खुलासा नहीं हुआ है। इधर, BJP के सुवेंदु अधिकारी आज शाम नवनिर्वाचित विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। जहां वे पार्टी के सीनियर नेताओं से मुलाकात करेंगे। CM ममता बनर्जी आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। एक दिन पहले ममता ने भवानीपुर सीट से हारने के बाद उन्होंने वोट लूटने का आरोप लगाया था। ममता ने कहा था- ‘निर्वाचन आयोग और भाजपा गड़बड़ी कर रहे हैं। 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं हैं। मेरे एजेंटों को बूथ में घुसने नहीं दिया, मुझे रोका गया। पीटा गया।' चुनावी राज्यों में नतीजों के बाद 4 तस्वीरें… देश की 78% आबादी और 72% भूभाग पर अब भाजपा+ का राज गंगासागर से कन्याकुमारी तक पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने भाजपा विरोधी राजनीति के बड़े ‘पॉवर सेंटर्स’ को बड़ा झटका दिया है। ममता बनर्जी और एमके स्टालिन भाजपा को चुनौती देने वाले प्रमुख चेहरे थे। बंगाल (42) और तमिलनाडु (39) लोकसभा की 81 सीटें तय करते हैं। इनके ढहने से इंडिया गठबंधन पिछड़ गया। केरल में कांग्रेस की जीत उसे राहत देती है, लेकिन यह बढ़त विपक्ष में नई खींचतान शुरू करेगी। अब विपक्ष की लड़ाई सत्ता की नहीं, प्रासंगिकता बचाने की हो गई है। 5 राज्यों में चुनाव के बाद हो रही राजनीतिक हलचल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चौके-बर्तन से विधानसभा तक: Bengal में BJP की Kalita Manjhi की जीत एक दमदार Political Story
    Next Article
    CM मान राष्ट्रपति से बोले- संविधान का मजाक बनाया:पंजाब में भाजपा के विधायक 2 और राज्यसभा सांसद 6; चड्‌ढा बोले- हमारे पास 21 राज्यों की पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment