Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को:अमित शाह पर्यवेक्षक बनाए गए; जेपी नड्डा को असम की जिम्मेदारी

    9 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आ चुके हैं। बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्‌टाचार्य के मुताबिक नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को होगा। इसी दिन रवींद्र नाथ टैगोर की 165वीं जयंती है। दरअसल बांग्ला कैलेंडर के मुताबिक यह तिथि 25 वैशाख को होती है। जो आमतौर पर मई के दूसरे हफ्ते में पड़ती है। भाजपा ने बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं, असम के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इधर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा राज्य के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के ऑफिस भेजा है। विधानसभा चुनाव में 59 सीटें जीतने के बाद स्टालिन ने कहा कि DMK एक मजबूत विपक्षी पार्टी के तौर पर काम करेगी। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी समेत कई नेताओं ने TMC की हार के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार बताया है। चुनावी राज्यों में नतीजों के बाद 4 तस्वीरें… देश की 78% आबादी और 72% भूभाग पर अब भाजपा+ का राज गंगासागर से कन्याकुमारी तक पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने भाजपा विरोधी राजनीति के बड़े ‘पॉवर सेंटर्स’ को बड़ा झटका दिया है। ममता बनर्जी और एमके स्टालिन भाजपा को चुनौती देने वाले प्रमुख चेहरे थे। बंगाल (42) और तमिलनाडु (39) लोकसभा की 81 सीटें तय करते हैं। इनके ढहने से इंडिया गठबंधन पिछड़ गया। केरल में कांग्रेस की जीत उसे राहत देती है, लेकिन यह बढ़त विपक्ष में नई खींचतान शुरू करेगी। अब विपक्ष की लड़ाई सत्ता की नहीं, प्रासंगिकता बचाने की हो गई है। 5 राज्यों में चुनाव के बाद हो रही राजनीतिक हलचल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UAE की नई रणनीति: Global Talent और Investors को लुभाने के लिए Golden Visa में बड़े बदलाव
    Next Article
    एमपी के दो सांसद साउथ में विधानसभा चुनाव हारे:केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन की तमिलनाडु में शिकस्त; जॉर्ज कुरियन केरलम में तीसरे नंबर पर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment