Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bengaluru में बाढ़ और जलभराव रोकने को 2,000 करोड़ रुपये के कार्य शुरू: DK Shivakumar

    2 hours from now

    1

    0

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि सरकार का लक्ष्य बेंगलुरु की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना है। उन्होंने जोर दिया कि शहर के विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है और पिछले तीन वर्षों में बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बेंगलुरु के इतिहास में विकास कार्यों के लिए इससे पहले कभी इतनी बड़ी राशि का निवेश नहीं किया गया।शिवकुमार महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के गुंजूर में विश्व बैंक की सहायता से संचालित कर्नाटक जल सुरक्षा एवं आपदा से निपटने संबंधी कार्यक्रम के तहत नालों और बाढ़ नियंत्रण कार्यों की आधारशिला रखने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने बारिश के दौरान कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को होने वाली परेशानियों का संज्ञान लिया है। मानसून से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने के लिए करीब 2,000 करोड़ रुपये की लागत से राजकालुवे (बारिश के पानी की निकासी के लिए बने नाले) और वर्षा जल निकासी नालों के विकास कार्य शुरू किए गए हैं।” मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, शिवकुमार ने भरोसा दिलाया कि कई अन्य क्षेत्रों में भी सुरक्षा दीवारों के निर्माण और अतिक्रमण हटाने सहित आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kishtwar में दो SPO की हत्या पर Congress ने उठाए सवाल, प्रशासन से मांगा स्पष्टीकरण
    Next Article
    Pushkar Singh Dhami का ऐलान: बैणी-भुली योजना से 5 लाख महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment