Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bengal Monsoon Updates: बंगाल में गर्मी से राहत की बौछारें, Monsoon की दस्तक, IMD ने जारी किया Rain Alert

    7 hours ago

    2

    0

    मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पुरुलिया जिले के कुछ हिस्सों को छोड़कर पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों में पहुंच चुका है जिससे लोगों को गर्म और उमस भरे मौसम से राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शुक्रवार को कोलकाता और राज्य के दक्षिणी हिस्सों के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बताया कि हवा के अनुकूल पैटर्न और बंगाल की खाड़ी से आ रही प्रबल नमी के कारण दक्षिण बंगाल में बारिश और गरज के साथ बौछारें तथा राज्य के उत्तरी हिस्से के उप-हिमालयी जिलों में भारी बारिश की संभावना 15 जून तक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी जिले पुरुलिया के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों में आगे बढ़ चुका है और अगले दो से तीन दिनों में यह शेष हिस्से में भी पहुंच जाएगा। आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों में दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जैसे उप-हिमालयी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर बंगाल के मालदा और दक्षिण के पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के बीते 24 घंटों में 66-66 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे अधिक है। इस अवधि के दौरान जिन अन्य स्थानों पर अच्छी बारिश हुई, उनमें बर्दवान (60 मिमी), बांकुडा (32 मिमी) और झाड़ग्राम (31 मिमी) शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुडा, पुरुलिया और पश्चिम बर्दवान में शुक्रवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UCC बिल पास होने के बाद 6 जुलाई से Assam का Budget Session, सदन में हंगामे के आसार
    Next Article
    Mamata Banerjee के 'सांप्रदायिक बयान' पर बवाल, Kolkata Police ने दर्ज की FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment