Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चों के हाथ में पहले तमंचा, अब टैबलेट और स्मार्टफोन:सरकार के 9 साल पूरे होने पर प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह फर्रुखाबाद पहुंचे

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को फर्रुखाबाद पहुंचे। उन्होंने ऑफिसर्स कॉलोनी में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने कहा, 'पहले बच्चों के हाथ में तमंचा होता था, अब टैबलेट और स्मार्टफोन है।' जिले में अपने दौरे के दौरान, प्रभारी मंत्री ने ऑफिसर्स कॉलोनी में प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद लाभार्थियों को कृषि यंत्र वितरित किए। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रेस वार्ता में मंत्री जयवीर सिंह ने सरकार के नौ साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले जो उद्योगपति पलायन का मन बना चुके थे, अब प्रदेश में निवेश का माहौल बदला है। उन्होंने उत्तर प्रदेश को 'बीमारू राज्य' की श्रेणी से निकलकर 'ग्रोथ इंजन' बनने का दावा किया। मंत्री ने यह भी कहा कि विश्व के उद्योगपति चीन की बजाय भारत और विशेषकर उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहते हैं। जनपद में भ्रूण के शव मिलने के संबंध में पूछे गए सवाल पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि भ्रूण हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध है और ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कम्पिल नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोपों पर उन्होंने कहा कि यदि सभासद लिखित में शिकायत देंगे और प्रमाणिक तथ्य प्रस्तुत करेंगे, तो प्रशासन द्वारा जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। आलू सस्ता होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कभी 1500 से 1600 तक हो जाता है तो कभी 400 भी हो जाता है। उन्होंने कहा कोल्ड स्टोर में दिसंबर तक आलू रखने का समय मिलता है। इस दौरान तमाम मंडियों में आलू के भाव में उतर और चढ़ाव होगा इसका लाभ नहीं लेना चाहिए। मनरेगा में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर पहुंचे के सवाल पर मंत्री ने सूची मांगी इस पर उन्हें सूची उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों को जांच का निर्देश उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए। लोहिया अस्पताल में बन रहे ट्रामा सेंटर को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं 31 मार्च के बाद जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जाएगा और रिव्यू किया जाएगा समय से कार्य क्यों नहीं पूरे हुए। जो भी दोषी होगा उसे पर कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज बस स्टैंड पर लगी महाराणा प्रताप की मूर्ति के लोकार्पण को लेकर उन्होंने कहा कि इसका लोकार्पण अप्रैल माह में किया जाएगा। मैरिज हॉल और अस्पतालों में दमकल की एनओसी न होने को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा अस्पताल की जो मानक है उनमें फायर का भी एनओसी है। इसके बाद 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पुस्तक का लोकार्पण किया गया। सेवा पखवाडा 2025 के अन्तर्गत संस्कृति विभाग के माध्यम से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग व सामान्य वर्ग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को क्रमशः धनराशि 51000, 21000, 11000 चेक प्रदान किये। तत्पश्चात खेल विभाग फर्रूखाबाद द्वारा आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता को ट्राफी प्रदान की। सरकार ने बिना किसी भेदभाव के किया कार्य प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सफलतापूर्वक 9 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में गॉव-गॉव तक बिना किसी भेदभाव के गरीबों, पिछड़ों, असहायों, दिव्यांग जनों सहित समाज के हर वर्ग के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के माध्यम से जो लाभ निरंन्तर दिया जा रहा है, उसका प्रभाव आज हम सभी को साफ दिख रहा है। उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री को जो दायित्व सौपा है। उस पर प्रदेश सरकार द्वारा ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। युवाओं को बिना किसी भ्रष्टाचार के पूर्ण पारदर्शिता के साथ नौकरी एवं रोजगार का अवसर मिल रहा है। माफिया एवं गुण्डाराज का पूरी तरह से सफाया हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि आज हमारे समाज में बहू बेटिंया पूरे सम्मान एवं स्वालम्बन के साथ सुरक्षित वातावरण में निरंतर आगे बढ़ रही है। यह लोग रहे मौजूद इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, अध्यक्ष जिला पंचायत मोनिका यादव, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, जिला अध्यक्ष भाजपा व समस्त संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्र में कुट्टू-सिंघाड़ा आटे से सावधान:लखनऊ में फूड विभाग का अलर्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
    Next Article
    CSJMU-IIT की साझा मुहिम, साइबर क्राइम पर लगाम:कुलपति बोले- डिजिटल सुरक्षा का पाठ हर छात्र तक पहुंचाना लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment