Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा साहेब जयंती को लेकर आज से रूट डायवर्जन:हापुड़ में भारी वाहनों का प्रवेश बंद, 14 अप्रैल तक रहेगा असर

    2 hours ago

    2

    0

    डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के मद्देनजर यातायात पुलिस ने नगर में रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। यह योजना आज दोपहर 12 बजे से 14 अप्रैल की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि के दौरान, शहर के अंदर भारी और कॉमर्शियल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को नगर के बाहर से ही वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। पुलिस अधीक्षक केजी सिंह ने बताया कि मेरठ से बुलंदशहर की ओर जाने वाले भारी, हल्के और छोटे वाहन टियाला गांव, ततारपुर गोल चक्कर से होते हुए सोना फ्लाईओवर के निर्धारित दाहिनी लेन से बुलंदशहर की ओर जाएंगे। इसी तरह, बुलंदशहर से मेरठ की ओर जाने वाले वाहन सोना फ्लाईओवर से ततारपुर गोल चक्कर, बाईपास होते हुए टियाला गांव से मेरठ की ओर निकलेंगे। मेरठ से दिल्ली या गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन टियाला गांव से ततारपुर गोल चक्कर, सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर और छिजारसी टोल प्लाजा से होते हुए गाजियाबाद व दिल्ली पहुंचेंगे। बुलंदशहर रोड स्थित सोना पेट्रोल पंप से मेरठ जाने वाले सभी भारी और हल्के वाहनों को सोना पेट्रोल पंप से ततारपुर चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने से शहर की ओर आने वाली सभी बसें, छोटे और भारी वाहनों को ततारपुर चौराहे की ओर से वापस मोड़ा जाएगा।निजामपुर तिराहा से गाजियाबाद की ओर से गढ़ रोड जाने वाले सभी हल्के व भारी वाहनों को सोना पेट्रोल पंप की ओर डायवर्ट किया जाएगा। साईलो द्वितीय से मेरठ या शहर की ओर आने वाले सभी हल्के व भारी वाहनों को टियाला अंडरपास से ततारपुर की ओर मोड़ा जाएगा। मोदीनगर रोड स्थित सीएमओ कार्यालय की ओर से हापुड़ आने वाले सभी भारी व हल्के वाहनों को वापस मोदीनगर की तरफ ही डायवर्ट किया जाएगा। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कादरीगेट चौराहा पर दुकानदारों में मारपीट:फर्रुखाबाद में ठेली लगाने को लेकर चले लाठी-डंडे, VIDEO आया सामने
    Next Article
    वृंदावन नाव हादसे का चौथा दिन:हादसे से 12 किलोमीटर दूर मिली महिला की लाश, 2 अब भी लापता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment