Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या सांसद ने रेल मंत्री को सौंपा पत्र:रुदौली स्टेशन की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की

    6 hours ago

    2

    0

    अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने रुदौली रेलवे स्टेशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने रेल मंत्री को एक लिखित पत्र सौंपकर कई समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। सांसद प्रतिनिधि और जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति, अयोध्या के सदस्य सरफराज नसरुल्ला ने बताया कि सांसद ने अयोध्या कैंट–दिल्ली एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14205) का रुदौली रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की प्रमुख मांग की है। इससे रुदौली क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त, कोरोना काल में बंद हुई अयोध्या कैंट–कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14221) और लखनऊ–अयोध्या कैंट पैसेंजर (ट्रेन संख्या 54232) को फिर से शुरू करने की भी मांग की गई है। पत्र में रुदौली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर दक्षिण दिशा से आने-जाने के लिए उचित प्रवेश मार्ग की व्यवस्था करने का भी उल्लेख है, क्योंकि रुदौली नगर की एक बड़ी आबादी इसी दिशा में रहती है। यात्रियों की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल, महिला एवं पुरुष शौचालय, जलपान स्टॉल और टिकट वेंडिंग मशीन की व्यवस्था कराने की बात भी कही गई है। रेलवे स्टेशन के आसपास अंधेरे की समस्या को देखते हुए स्ट्रीट लाइटें लगवाने और पश्चिमी ओवरब्रिज के नीचे स्थित रेलवे गेट को फिर से खोलने की मांग की गई है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी दूर हो सकेगी। सांसद अवधेश प्रसाद ने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि वे इन सभी जनसमस्याओं का संज्ञान लें और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द आवश्यक निर्देश जारी करें, ताकि रुदौली क्षेत्र की जनता को शीघ्र राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जम्मू में सुल्तानपुर का जवान शहीद:सर्च ऑपरेशन में गोली लगी थी, इकलौते बेटे को पिता ने दी मुखाग्नि
    Next Article
    देवरिया में चोरी की कई घटनाओं का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत भारी सामान बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment