Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या पहुंचने वाले भक्तों को भीषण गर्मी से राहत:राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए एसी वेटिंग रूम खुले, आरामदायक कुर्सियों के साथ RO वॉटर भी

    12 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में भीषण गर्मी के बीच राम मंदिर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र (पीएफसी) में बनाए गए दो वातानुकूलित प्रतीक्षालय आमजन के लिए खोल दिए गए हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन प्रतीक्षालयों में अब श्रद्धालु आराम के साथ अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे। एयरपोर्ट लाउंज की तर्ज पर तैयार इन प्रतीक्षालयों में एक साथ करीब तीन हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। यहां स्टील की आरामदायक कुर्सियां, पंखे और शीतल वातावरण के साथ स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति आरओ प्लांट से हो रही है। गर्मी से बचाव के लिए श्रद्धालुओं को ओआरएस घोल भी उपलब्ध कराया जा रहा है। भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक की लीला प्रतीक्षालय के भीतर भक्ति का माहौल भी खास है। मधुर भजनों की धुन के बीच बड़ी एलईडी स्क्रीन पर रामलला और राम परिवार के सजीव दर्शन कराए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठते हैं। वहीं 400 फीट लंबी दीवारों पर हाथ से बनी मधुबनी पेंटिंग में भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक की लीलाओं को 22 पैनलों में उकेरा गया है, जो आध्यात्मिक वातावरण को और गहरा बनाता है। सुरक्षा के लिहाज से भी मंदिर परिसर को अत्याधुनिक बनाया गया है। अग्निशमन के लिए उत्तर दिशा में कंट्रोल रूम स्थापित है, जिसमें भूमिगत पानी के टैंक और ऑटोमेटिक पंप सिस्टम लगाए गए हैं। आपात स्थिति में स्वचालित स्प्रिंकलर सिस्टम सक्रिय होकर आग पर तुरंत काबू पाने में सक्षम है। अग्निशमन विभाग के अनुसार, पूरे परिसर में हाईटेक स्प्रिंकलर, फायर हाइड्रेंट और 24 घंटे तैनात फायर टेंडर जैसी व्यवस्थाएं मौजूद हैं, जिससे किसी भी आकस्मिक घटना से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में स्मार्ट मीटर की ‘अर्थी’:व्यापारियों ने निकाली शव यात्रा, ऊर्जा भवन के सामने जलाया पुतला; हटाने की मांग
    Next Article
    लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव में 116 प्रत्याशी मैदान में:22 पदों के लिए जोर आजमाइश, पहली बार महिला आरक्षण लागू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment