Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में सपाईयों ने लगाए बाबासाहेब के जयकारे,आरती की:पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने प्रतिमा की धुलाई कर पोछा,फिर मल्यार्पण किया

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ उन्हें नमन किया। नगर निगम अयोध्या के सरदार पटेल नगर वार्ड में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। बाबा साहेब के संविधान को बदलने वालों बदलने का वक्त-पवन पांडेय पवन पांडेय ने बाबा साहेब की प्रतिमा की धुलाई कर उसको सम्मान के साथ पोंछा।इसके बाद 5 दीपक जलाकर आरती की। बाबा साहेब के जयकारे लगाकर माल्यार्पण किया।कहा कि बाबा साहेब के संविधान को बदलने वालों को प्रदेश की जनता बदलने जा रही है।इसका समय आ गया है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ‘पवन’ ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा और भारतीय संविधान के मूल्यों को सर्वोपरि मानती रही है। बाबा साहब के दिए अधिकारों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सपा का लक्ष्य उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश को जो अधिकार दिए, उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना समाजवादियों की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में कुछ शक्तियां संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन समाजवादी विचारधारा के लोग इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने बाबा साहब के योगदान को विस्तार से बताते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का सपना एक ऐसे भारत का निर्माण करना था, जहां सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता हो। वे चाहते थे कि समाज का हर वर्ग, विशेषकर वंचित और कमजोर तबका, स्वतंत्रता और समान अवसरों का पूर्ण लाभ उठा सके। उन्होंने जातिवाद और सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष करते हुए शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया। सोमवार सायंकाल चूड़ामणि चौराहे के निकट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया। इसके बाद सपा पार्षद इंद्रावती यादव व उनके प्रतिनिधि मिथिलेश यादव उर्फ सोनू तथा पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ‘पवन’ सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाऐंगे-मिथिलेश यादव ‘सोनू’ इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश यादव ‘सोनू’ ने कहा कि जयंती की पूर्व संध्या पर बाबा साहब को नमन करते हुए सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल नगर वार्ड में प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है, ताकि नई पीढ़ी उनके संघर्ष और योगदान से प्रेरणा ले सके।कार्यक्रम की शुरुआत में मिथिलेश यादव ‘सोनू’ द्वारा मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ‘पवन’ सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद उपस्थित जनसमूह ने क्रमवार बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा सरदार पटेल नगर वार्ड के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इस मौके पर दशरथ कुंड वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शिवकुमार यादव लूलुर, जिला महासचिव शिक्षक सभा धनश्याम यादव, शिक्षाविद रवि यादव, वैभव सिंह, विद्वान सिंह, विकास वर्मा,राजेश कनौजिया, समीर,अमित यादव, सत्येंद्र पटेल, अतुल कुमार,वीरेंद्र गौतम, राम बदल, मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    25-25 हजार के 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में गिरफ्तार:पैर में गोली लगने से घायल, हत्या के आरोप चल रहे थे फरार, मुख्य आरोपियों की तलाश जारी
    Next Article
    बुलंदशहर पुलिस ने चार शातिर अभियुक्तों को किया जिलाबदर:डीएम के आदेश पर 6 महीने के लिए जनपद से बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment