Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में चला बुलडोजर, चौक से फतेहगंज तक अतिक्रमण हटाया:अवैध गाड़ियों के कटे चालान, अब जाम से मिलेगा छुटकारा

    3 hours ago

    2

    0

    अयोध्या शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए मंगलवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और बड़ा अभियान चलाया। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मुख्य मार्गों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कोशिश की। अभियान का नेतृत्व ए. पी. सिंह और चक्रपाणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी, नगर कोतवाल अश्वनी पांडे और नगर निगम का प्रवर्तन दल भी मौके पर मौजूद रहा। सड़क पर फैला सामान जब्त, अवैध गाड़ियों पर कार्रवाई चौक से फतेहगंज तक मुख्य मार्ग पर दुकानदारों द्वारा सड़क पर फैलाए गए सामान को हटाया गया और कई जगहों से सामान जब्त किया गया। साथ ही दुकानों के सामने खड़ी अवैध गाड़ियों का चालान कर सख्ती का संदेश दिया गया। ई-रिक्शा पर भी होगी सख्ती एसपी ट्रैफिक ए. पी. सिंह ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विशेष निगरानी और कार्रवाई की योजना बनाई गई है। अब नियमित चलेगा अभियान एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा कि यह कार्रवाई अब केवल एक दिन की नहीं, बल्कि नियमित रूप से रोस्टर के तहत चलाई जाएगी, ताकि जाम की समस्या पर स्थायी नियंत्रण पाया जा सके। अभियान के दौरान पुलिस पूरी तरह तैनात रही और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रही। व्यापार मंडल के साथ मिलकर समाधान की कोशिश शहर में स्थायी समाधान के लिए प्रशासन व्यापार मंडल के साथ समन्वय बनाकर काम करेगा, ताकि दुकानदारों और आम लोगों दोनों को परेशानी न हो। राम मंदिर निर्माण के बाद बढ़ा जाम राम मंदिर अयोध्या के निर्माण के बाद शहर में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके चलते वाहनों और ई-रिक्शा की संख्या में भी इजाफा हुआ, जिससे जाम की समस्या आम हो गई है। इसी समस्या से निपटने के लिए अब प्रशासन लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में साइबर पुलिस ने 6 ठगों को पकड़ा:बैंक खाते खुलवाकर करते थे पैसों का लेनदेन, VIDEO
    Next Article
    50 फीट ऊंची पानी की टंकी से लटका मिला शव:फायर ब्रिगेड कर्मियों ने रस्सी डालकर नीचे उतारा, बीमारी की वजह से डिप्रेशन में था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment