Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बुर्के वाली महिला ने पिस्टल तानकर ज्वेलरी लूटी:बोली- पीछा किया तो गोली मार दूंगी, मिठाई खाने को मांगी थी

    10 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में बुर्के वाली एक महिला ने पिस्टल तानकर ज्वेलरी शॉप से एक सोने का हार और चेन लूट लिया। दुकानदार ने उसका पीछा किया तो उसने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। महिला दुकान के बाहर बाइक लेकर पहले से खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गई। दुकानदारों ने लुटेरी महिला का पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं पाए। व्यापारियों ने पुलिस को सचूना दी। पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की है, लेकिन अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाले, इसमें आरोपी भागते हुए नजर आ रहे हैं। घटना रुदौली कोतवाली क्षेत्र का है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… महिला ने सोने का हार और चेन मांगी रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोठी बाजार के रहने वाले महेश सोना-चांदी के व्यापारी हैं। उनकी घर से 900 मीटर दूर अग्रवाल कॉप्लेक्स में महेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे बुर्का पहने एक महिला दुकान पर पहुंची। उसके पास एक पिट्‌ठू बैग था। उसने महेश से कहा, मुझे हार और सोने की चेन खरीदनी है। महेश ने उसके सामने एक सोने का हार और सोने की चेन रख दी। इसके बाद महिला ने महेश से पानी मांगा। महेश ने दुकान में काम करने वाले अंकित कुमार को पानी और समोसा लाने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद अंकित कुमार समोसा और पानी लेकर आ गया। उसने महिला को पानी और समोसा दिया। मगर महिला ने समोसा खाने से मना कर दिया। पानी की बोतल ले ली। बोली- समोसा नहीं खाती, मिठाई मंगवा दीजिए आरोपी महिला ने महेश से कहा- मैं समोसा नहीं खाती हूं। मेरे लिए मिठाई मंगवा दीजिए। महेश कुमार ने अंकित कुमार को बर्फी लेने भेज दिया। अंकित बर्फी लेने चला गया। इसी दौरान दुकान के कर्मचारी मनीराम ने हार और चेन को उठाकर काउंटर पर रख दिया। तभी महिला खड़ी हुई और दुकान के अंदर इधर-उधर घूमने लगी। महेश ने उससे पूछा क्या बात है? महिला बोली- हमारे पति पैसा निकालने गए हैं। अभी आए नहीं है। उन्हें ही देख रही हूं। इसके बाद वह काउंटर के पास आकर खड़ी हो गई। महेश अन्य सामान को अलमारी में रखने लगे, तभी आरोपी महिला ने बॉक्स में रखा सोने का हार और चेन उठा लिया। फिर अपना बैग उठाया। तभी दुकानदार महेश ने उसे टोका तो उसने अपनी कमर से पिस्टल निकाल ली। महेश की ओर तानकर बोली- आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी। इसके बाद वह दुकान के बाहर भाग गई। महेश और मनीराम ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। पिस्टल दिखाते हुए ज्वेलरी लेकर भाग गई महिला दुकान से निकलकर पैदल भागी और कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ भाग गई। महेश ने बताया कि हार 26 ग्राम का था। 2 अप्रैल को बाजार भाव के हिसाब से 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 3 लाख 60 हजार है। व्यापारियों ने पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पहुंचे। एसएसपी के आदेश पर बाजार की घेराबंदी कर चेकिंग की गई। मगर आरोपी महिला पकड़ में नहीं आई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया, पुलिस की 2 टीमें लगी हैं। 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को देखा गया। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। ------------------------ यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… …………………. ये खबर भी पढ़िए- संभल-SP के रिसेप्शन में गए सपा विधायकों से अखिलेश नाराज:बोले- उन्हें नहीं जाना चाहिए था, बातचीत करके समझाएंगे संभल एसपी केके बिश्नोई की शादी के रिसेप्शन में सपा के 3 विधायकों और जिलाध्यक्ष के शामिल होने पर अखिलेश यादव नाराज हैं। अखिलेश ने कहा कि उन्हें इसमें शामिल नहीं होना चाहिए था। बातचीत कर उन्हें समझाया जाएगा। गुरुवार को अखिलेश यादव ने लखनऊ में सपा की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। कानपुर में सामने आए किडनी मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को वास्तविक समस्याओं का अंदाजा नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    82 साल के बुजुर्ग ने बच्ची से रेप किया:बरेली में चॉकलेट के बहाने खंडहर में ले गया, पड़ोसी ने वीडियो बनाकर पिता को भेजा
    Next Article
    SGPGI में चैटबॉट-वीडियो से ब्रेस्ट कैंसर को लेकर करेंगे अवेयर:3 दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप का कल से, जुटेंगे 250 से ज्यादा डॉक्टर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment