Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में अवैध मीट दुकानों पर छापा:नगर निगम की टीम ने 6 दुकानें बंद कराईं, कार्रवाई देख कई संचालक भागे

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में राम नगरी में प्रशासन ने अवैध मीट दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया। नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने पंचकोसी परिक्रमा मार्ग, राम पथ और धर्मपथ जैसे प्रमुख इलाकों में औचक छापेमारी की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही मीट शॉप संचालकों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। टीम ने सहादतगंज और मकबरा क्षेत्रों में विशेष रूप से जांच की, जहां बिना लाइसेंस चल रही दुकानों को चिन्हित किया गया। जांच के दौरान कई दुकानों में लाइसेंस नहीं मिला। साफ-सफाई के मानकों का उल्लंघन पाया गया और मांस की गुणवत्ता भी संदिग्ध मिली। प्रशासन ने मौके पर ही सख्ती दिखाते हुए मकबरा क्षेत्र में 4 और सहादतगंज में 2 अवैध दुकानों को बंद करा दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने कहा कि अयोध्या एक धार्मिक नगरी है, जहां श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अवैध पोल्ट्री फार्मों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा का विकल्प बनेंगे नवीन बंटी!:जनता ने सर्वे में बताया MLA सपा का ही हो, भाजपा से मनीष गुप्ता पहली पसंद
    Next Article
    लखनऊ पूर्वी के विधायक ओपी श्रीवास्तव को रिप्लेस करेगी जनता!:पहली पसंद बने नीरज सिंह, भास्कर सर्वे में बताया भाजपा का ही MLA मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment