Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में अफवाह से मचा हड़कंप:पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, कई जगह सुबह तक खत्म हुआ ईंधन

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में एक बार फिर अफवाहों ने लोगों को परेशान कर दिया। पेट्रोल-डीजल की कमी की खबर फैलते ही गुरुवार देर रात शहर के कई पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। लोग लंबी-लंबी लाइनों में लगकर देर रात तक ईंधन भरवाते नजर आए। स्थिति यह रही कि शुक्रवार सुबह तक कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया, जिससे कुछ पंप अस्थायी रूप से बंद भी करने पड़े। अचानक बढ़ी मांग के कारण सप्लाई पर दबाव पड़ गया। तेल मालिकाें का कहना है कि शाम तक तेल आने के बाद पंप को दोबारा खोला जाएगा। प्रशासन की लोगों से अपील जिलापूर्ति अधिकारी बृजेश मिश् ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और तेल की आपूर्ति भी लगातार जारी है। अधिकारियों के अनुसार अफवाह के चलते लोगों ने जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाया, जिससे यह स्थिति बनी। लोगों से संयम बरतने की अपील प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें। अनावश्यक भीड़ से ही ऐसी परेशानी खड़ी होती है। अधिकारियों का कहना है कि हालात सामान्य करने के लिए सप्लाई को तेज किया जा रहा है और जल्द ही सभी पंपों पर स्थिति सामान्य हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में अवैध रूप से ईंधन संग्रह पर होगी कार्रवाई:डीजल-पेट्रोल आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, कोई भी पेट्रोल पंप ड्राई न रहने के सख्त निर्देश
    Next Article
    DDU ने रिलीज किया एग्जाम शेड्यूल:21 अप्रैल से होंगे BEd-MEd-BPEd, 2 मई से फार्मेसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment