Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 4 नई पुलिस चौकियां खुलीं:इनायतनगर, पूराकलंदर में शामिल; 48 गांवों को मिलेगी सीधी पुलिसिंग

    6 hours ago

    2

    0

    अयोध्या जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा पुलिसिंग को सुगम बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस क्रम में थाना इनायतनगर एवं थाना पूरा कलन्दर क्षेत्र के अंतर्गत चार नई अस्थायी पुलिस चौकियों की स्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें कुचेरा बाजार, तरौली, करमा और सरियावां चौकियां शामिल हैं। पुलिस प्रशासन के इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नई चौकियों के गठन से पुलिस की पहुंच सीधे गांवों तक बढ़ेगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। चौकी कुचेरा बाजार के अंतर्गत कुचेरा, मीठेगांव, सरायनामू, शेखनपुर हतवा, मदरिया, बरिया देई, पलिया जगमोहन सिंह, रसूलपुर, भदोखरा, अहिरौली सलोनी और गोठवाग सोधियांवा जैसे गांव शामिल किए गए हैं। वहीं चौकी तरौली के अंतर्गत मजनाई, गुरौली, बरिया निसारु, तरौली, रामपुर फकीरे, कुम्भी, शुकुलपुर, अलीपुर खजुरी, नेवली, अगरबा और सेवरा को जोड़ा गया है। इसी तरह थाना पूराकलन्दर क्षेत्र में चौकी सरियावां के अंतर्गत बरवा, पोरा बेतौली, कन्दैला, कुरावा, सोफियापारा, महावा, रग्धूपुर, नजीरपुर, खडगपुर, उसरु अमौना, कादीपुर, बन्दीदासपुर और साखूपारा को शामिल किया गया है। वहीं चौकी करमा के अंतर्गत मोदरा, गगौली, महेशपुर, अंजना, रामपुर सर्धा, शान्तिपुर, भगवाभीट, पुरखेपुर, देवापुर, दुगौली, कुतुबपुर, लक्ष्मीदासपुर, करमा और खनुवाना गांव आएंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नई चौकियों को जल्द से जल्द क्रियाशील किया जाए और क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस निर्णय से अपराधों पर अंकुश लगेगा और पुलिस-जन संवाद भी बेहतर होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में युवाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण:टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से रोजगारोन्मुखी कोर्स संचालित
    Next Article
    डिलीवरी के बाद महिला के पेट में सर्जिकल स्पंज छोड़ा:बलरामपुर में मिडवे अस्पताल सील, लापरवाही की पुष्टि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment