Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 4 मई को 'समरसता महाकुंभ':जनजागरूकता के लिए निकली यात्रा, समाज को जोड़ने का संदेश

    3 hours ago

    2

    0

    विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा 4 मई को प्रस्तावित ‘समरसता महाकुंभ’ को लेकर शहर में जनजागरूकता अभियान तेज हो गया है। शनिवार को क्षत्रिय बोर्डिंग, लालबाग से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (कर्नल) बिजेंद्र सिंह और साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य अभय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां लोगों को आगामी कार्यक्रम में शामिल होने और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया। आयोजकों के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को ‘समरसता महाकुंभ’ के प्रति जागरूक करना है। प्रोफेसर (कर्नल) बिजेंद्र सिंह और अभय सिंह ने बताया कि लालबाग में आयोजित होने वाले इस महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य जाति और वर्ग के भेदभाव को समाप्त कर हिंदू समाज को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा सफारी पार्क में तेंदुए की पूंछ काटी गई:हड्डी टूटने के कारण सर्जरी हुई, शेर विश्वा की तबीयत भी खराब
    Next Article
    संभल पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह का सदस्य पकड़ा:गरीब पति-पत्नी के खाते से 3.39 करोड़ का अवैध लेनदेन, 12 आरोपी पहले जेल भेजे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment