Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 200 से अधिक गिद्धों का जमावड़ा:रुदौली के बनमऊ जंगल में दुर्लभ वापसी, पर्यावरण संतुलन का संकेत

    5 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के रुदौली क्षेत्र स्थित बनमऊ जंगल में बीते दो दिनों से 200 से अधिक गिद्धों का एक बड़ा झुंड देखा गया है। लंबे समय से इस क्षेत्र से लगभग गायब हो चुके गिद्धों की यह वापसी पर्यावरण संतुलन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वन विभाग के अनुसार, इतने बड़े पैमाने पर गिद्धों का एक साथ दिखाई देना दुर्लभ है। क्षेत्रीय वन अधिकारी जेपी गुप्ता ने बताया कि इस इलाके में पहले गिद्धों की मौजूदगी नहीं थी। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम इन गिद्धों की लगातार निगरानी कर रही है और आसपास के जंगलों में भी उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। गिद्धों को प्रकृति का 'सफाईकर्मी' माना जाता है, जो मृत पशुओं को खाकर वातावरण को स्वच्छ बनाए रखते हैं। बीते वर्षों में दवाओं और पर्यावरणीय बदलावों के कारण इनकी संख्या में भारी गिरावट आई थी, जिससे इन्हें विलुप्ति के कगार पर माना जाने लगा था। ऐसे में इनकी वापसी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इस घटना को धार्मिक आस्था से भी जोड़ा जा रहा है। अयोध्या से जुड़ी पौराणिक कथाओं में गिद्धराज जटायु का विशेष महत्व रहा है, जिन्होंने रावण से युद्ध कर माता सीता की रक्षा का प्रयास किया था। स्थानीय लोग गिद्धों की इस वापसी को शुभ संकेत और रामनगरी की दिव्यता से जोड़कर देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय भी मिल्कीपुर क्षेत्र में गिद्धों का झुंड देखा गया था। अब दो साल बाद फिर इनका दिखाई देना लोगों में उत्साह बढ़ा रहा है। सोशल मीडिया पर गिद्धों के इस अद्भुत दृश्य के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संविधान जागरूकता को सपा ने निकाली यात्रा:प्रतापपुरा चौराहा से बिजलीघर तक दोपहिया वाहन पर निकले सपाई
    Next Article
    लखनऊ में मेट्रो ट्रेन के आगे कूदी महिला:प्लेटफार्म पर खड़ी होकर इंतजार करती रही, अचानक लगा दी छलांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment