Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के रुदौली में क्षेत्र पंचायत की बैठक:3 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक नाराज

    14 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के रुदौली विकास खंड सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की विभिन्न कार्य योजनाओं को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह ने की, जबकि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कई विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर विधायक रामचंद्र यादव ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और ग्राम स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों की उपस्थिति बेहद आवश्यक है, लेकिन इस तरह की लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है। विधायक ने सवाल उठाया कि जब संबंधित अधिकारी ही बैठक में मौजूद नहीं रहेंगे, तो क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। विधायक ने इस बात पर भी जोर दिया कि वर्ष में सीमित संख्या में होने वाली इन बैठकों का विशेष महत्व होता है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैठक की गरिमा बनाए रखने और विकास कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों की भागीदारी जरूरी है। विधायक ने इस संबंध में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराने की बात कही। खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी स्थिति न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। बैठक में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाया और उनके त्वरित समाधान की मांग की। इस दौरान विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और प्राथमिकता के आधार पर कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर रुदौली क्षेत्र के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:अपर्णा यादव पर झंडा जलाने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
    Next Article
    लखनऊ में मेदांता हॉस्पिटल में लगी आग, फायर ने बुझाया:मॉक ड्रिल में 1 मिनट का रिस्पॉन्स, आपात हालात से निपटने का अभ्यास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment