Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवध विश्वविद्यालय में 1650 अभ्यर्थी देंगे पीएचडी प्रवेश परीक्षा:2 केंद्र बनाए गए, 37 विषयों के उम्मीदवार होंगे शामिल

    13 hours ago

    1

    0

    डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में सीईटी-2024 के तहत पीएचडी प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल को आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. फर्रुख जमाल ने बताया कि परीक्षा दो केंद्रों पर कराई जाएगी। मुख्य परिसर के प्रचेता भवन में 14 विषयों के 735 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जबकि नवीन परिसर स्थित तुलसी भवन में 22 विषयों के 915 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 37 विषयों के 1650 अभ्यर्थी होंगे शामिल कुल मिलाकर 37 विषयों के 1650 अभ्यर्थी पीएचडी प्रवेश परीक्षा में भाग लेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए बैठने की समुचित व्यवस्था की है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह के अनुसार दोनों केंद्रों पर निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और उड़ाका दल भी तैनात रहेगा। वेबसाइट से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर के खुटार में दो घरों में चोरी:लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर, रात्री गश्त पर उठे सवाल
    Next Article
    सुल्तानपुर में सरकारी नाली निर्माण रोका, प्रधान प्रतिनिधि पर हमला:दबंगों ने कैंसर पीड़ित बुजुर्ग को पीटा, गाड़ी भी तोड़ी; केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment