Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध खनन पर कार्रवाई के बाद हंगामा:ट्रक सीज किया, 4 पर मुकदमा दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है। ककवा रोड पर बिना वैध कागजात मिट्टी ले जा रहे एक ट्रक को सीज करने के बाद कुछ लोगों ने अधिकारियों को धमकी दी और उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना 18 मार्च की रात करीब 11:45 बजे हुई, जब खनन विभाग की टीम ने ट्रक संख्या यूपी 32 एसटी 6101 को रोका। जांच के दौरान ट्रक में लगभग 8 घन मीटर साधारण मिट्टी लदी पाई गई। चालक वैध प्रपत्र (ईएमएम-11) या खनन अनुमति से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेज न मिलने पर टीम ने वाहन को अवैध परिवहन मानते हुए उसे पुलिस अभिरक्षा में दे दिया। आरोप है कि कार्रवाई के कुछ देर बाद एक कार से कुछ लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक को छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगे। इस दौरान अधिकारियों को फोन पर एक व्यक्ति से बात कराई गई, जिसने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। बाद में, आरोपी थाना कोतवाली अमेठी भी पहुंचे और वहां भी हंगामा करते हुए ट्रक छोड़ने का दबाव बनाया। इस मामले में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या के परिवर्तन अधिकारी अनंत कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बृजेश कुमार द्विवेदी, लाखन लाल द्विवेदी, करन वर्मा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन पर शासकीय कार्य में बाधा, धमकी और अभद्र व्यवहार सहित विभिन्न धाराओं में आरोप लगाए गए हैं। थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में घर-घर पहुंचेगी PNG:गेल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बोले- हर एरिया में सप्लाई होगी, 1.23 लाख घरों में कनेक्शन
    Next Article
    गुजरात में यूसीसी की सुगबुगाहट से बौखलाए मौलाना शहाबुद्दीन:बरेली में बोले-शरीयत में दखलंदाजी किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं, यूसीसी से बिखर जाएगा समाज का ताना-बाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment