Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवध बार ने 400 नए अधिवक्ताओं को दी ट्रेनिंग:गरिमा व अनुशासन बनाए रखने की सीख भी मिली

    2 hours ago

    1

    0

    अवध बार एसोसिएशन ने गुरुवार को 400 नए सदस्य अधिवक्ताओं को ट्रेनिंग दी। यह जानकारी अवध बार के महासचिव ललित तिवारी ने प्रदान की है। ट्रेनिंग कार्यक्रम में लखनऊ खंडपीठ के वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला ने भी शिरकत की। न्यायमूर्ति राजन रॉय ने नए अधिवक्ताओं को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और गरिमा व अनुशासन बनाए रखने की सीख दी। अवध बार की सदस्यता के लिए आवेदन किया महासचिव ललित तिवारी ने बताया कि यूपी बार काउंसिल में पंजीकृत वकीलों ने बड़ी संख्या में अवध बार की सदस्यता के लिए आवेदन किया है। इस बार इन अधिवक्ताओं को अवध बार का सदस्य बनाने से पहले प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है। तिवारी ने आगे बताया कि 'अपने बार को जानिये, अपनी बेंच को जानिये' नामक इस कार्यक्रम में नए बार सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण में नए अधिवक्ताओं को कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ व्यवहार के तौर-तरीके और अन्य महत्वपूर्ण बातें बताई जाएंगी। अगली कार्यशाला 27 अप्रैल को आयोजित होगी, जबकि तीसरी और अंतिम कार्यशाला 29 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट सीलिंग कार्रवाई में अधिकारियों पर धांधली का आराेप:व्यापारी बोले- आखिरी दम तक आवास विकास ने मलाई खाकर बदले फैसले
    Next Article
    मुरादाबाद में शिखा दक्ष बनीं हाईस्कूल की टॉपर:कनक ने 97.70% अंकों के साथ पाया पहला स्थान, जैद के भी 97.70 प्रतिशत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment