Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंतरराष्ट्रीय कोच का शांति भंग में चालान:अखाड़े में किशोर से की मारपीट; दोनों पक्ष में हुआ समझौता

    3 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के पचेंडा कलां गांव में एक अखाड़े में 12 वर्षीय किशोर से कथित मारपीट के मामले में अंतरराष्ट्रीय कोच वेद प्रकाश यादव का शांति भंग में चालान किया गया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब किशोर की गेंद अखाड़े में चली गई थी। किशोर के परिजनों ने आरोप लगाया कि गेंद लेने गए बालक को कोच ने थप्पड़ मार दिया। वहीं, कोच वेद प्रकाश यादव ने भी बालक के परिजनों पर अभद्रता करने और फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना मिलने पर नई मंडी कोतवाली के अंतर्गत टीपी नगर चौकी पुलिस ने कोच को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस दौरान सपा नेत्री मोनिका सिंह और स्टेडियम संचालक युधिष्ठिर पहलवान चौकी पर पहुंचे। वहां दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। बहस के दौरान मोनिका सिंह ने विरोध जताते हुए हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया और सड़क पर बैठ गईं। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। नई मंडी कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चे के साथ मारपीट की शिकायत के बाद आरोपित कोच को हिरासत में लिया गया था और उनका शांति भंग में चालान किया गया। मोनिका सिंह ने इस घटना को राजनीतिक दबाव का परिणाम बताते हुए कहा कि उनके राजनीतिक रूप से सक्रिय होने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, रविवार देर शाम करीब 7:30 बजे सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों के बीच विवाद समाप्त हो गया है और समझौता हो चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवविवाहिता ने पति, ससुराल पर ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप:पति और ननद ने दहेज में कार न मिलने पर दी धमकी
    Next Article
    MS Dhoni ने IPL 2026 से पहले वर्ल्ड चैंपियंस को किया सम्मानित, चेपॉक में हुआ शानदार इवेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment