Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतिक्रमण हटाते वक्त व्यापारी को आया हार्ट अटैक, मौत:लखनऊ नगर निगम ने दुकानों के बाहर की कार्रवाई, परिजन बोले- नोटिस नहीं दिया

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में नगर निगम की कार्रवाई के दौरान एक व्यापारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान व्यापारी को हार्ट अटैक आया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। मामला उस समय का है जब नगर निगम की टीम राजाजीपुरम-E ब्लॉक में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी। टीम जैसे ही कार्रवाई शुरू करने लगी, वहां मौजूद व्यापारी ने विरोध जताया। इसी दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, व्यापारी को तुरंत पास के अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। अपर नगर आयुक्त ने आरोप को नकारा अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि दोपहर करीब 3:30 बजे तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया था और इस दौरान कोई भी हादसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। साथ ही यह भी बताया कि राजाजीपुरम ई ब्लॉक के व्यापार मंडल अध्यक्ष ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम को पत्र दिया था और कार्रवाई की मांग की थी। वहीं नगर आयुक्त गौरव कुमार ने भी साफ कहा कि अतिक्रमण अभियान के दौरान किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने व्यापारी की मौत को कार्रवाई से जोड़ने की बात को खारिज करते हुए इसे अफवाह बताया। दूसरी ओर, व्यापारी की मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजनों का आरोप है कि निगम की कार्रवाई और मानसिक दबाव के चलते व्यापारी को हार्ट अटैक आया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएसजेएमयू में साइबर सुरक्षा सम्मेलन संपन्न:ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार, विशेषज्ञों ने दिए विचार
    Next Article
    कानपुर यूनिवर्सिटी में 80 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका:निशुल्क अभियान के तहत अंतिम खुराक दी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment