Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अशरफ के करीबी की हत्या सुपारी किलिंग:प्रयागराज में भाड़े के शूटरों का CCTV फुटेज सामने आया, रेकी करने वाला भी हिरासत में

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के करेली में बिस्मिल्लाह चौराहे के पास प्रॉपर्टी डीलर इरफान(45) की सरेशाम गोली मारकर हत्या भाड़े के शूटरों से कराई गई। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बकायदा रेकी भी कराई गई। यह खुलासा तब हुआ, जब रेकी करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसने वारदात से जुड़ी कई अन्य अहम बातें पुलिस को बताई हैं। फिलहाल पुलिस चारों शूटरों की तलाश में जुटी है। दो शूटर बाहरी, दो लोकल उधर शूटरों की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद भागते वक्त चारों शूटरों की तस्वीर एक सीसीटीवी में कैद हुई है। फुटेज से यह भी साफ हो गया है कि इस वारदात में कुल चार शूटर शामिल थे। इनमें से दो के चेहरे ढके हुए थे जबकि दो शूटरों के चेहरे खुले हुए थे। इससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्याकांड में शामिल दो शूटर बाहरी और दो स्थानीय हो सकते हैं। बाहरी शूटरों को पहचाने जाने का डर नहीं था, इसलिए उन्होंने अपने चेहरे कवर नहीं किए। जबकि स्थानीय शूटरों को डर था कि कोई उन्हें पहचान सकता है, इसलिए उन्होंने अपने चेहरे कवर किए रखे। एक ने अपने चेहरे पर मफलर जैसी चीज जबकि दूसरे ने नारंगी रंग का कपड़ा बांध रखा था। उधर रेकी करने वाले युवक से पूछताछ में पता चला है कि उसे अतीक के शूटर और इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी ने इरफान की लोकेशन देने का काम दिया था। हालांकि पुलिस की पूछताछ में उसने इस जानकारी से साफ इंकार किया है कि शूटर कौन थे। उसने बताया है कि वह शूटरों के बारे में कुछ नहीं जानता। उसे सिर्फ यह कहा गया था कि उसे रेकी करनी है। इरफान जब घर से निकले तो उसकी लोकेशन देने को कहा गया था। मुखबिरी का भी शक, पार्टनरशिप में भी विवाद पुलिस सू्त्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे ही कई अन्य विवाद भी सामने आ रहे हैं। यह बात भी सामने आई है कि कुछ साल पहले तक इरफान व आसिफ दुर्रानी पार्टनरशिप में जमीन का काम करते थे। बाद में एक जमीन को लेकर ही उनके बीच विवाद हो गया और इसे लेकर भी दोनों में खुन्नस थी। यह बात भी सामने आई है कि दुर्रानी की बहन और इरफान की बेटी का रिश्ता एक ही घर में हुआ था। उस घर की प्रॉपर्टी को लेकर भी कुछ तनातनी चल रही थी। यह भी पता चला है कि 2020 में करेली में ही अवैध स्लाटर हाउस पकड़ा गया। इस मामले में आसिफ और उसका भाई राशिद ही मुख्य आरोपी बनाए गए। चर्चा यह भी है कि आसिफ को लगता था कि इसमें पुलिस से मुखबिरी इरफान ने ही की। इसे लेकर भी वह उससे रंजिश रखता था। अब पूरा मामला जानिए करेली के बिस्मिल्लाह चौराहे के पास रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर इरफान की आठ अप्रैल की शाम 6:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह चाय पीने गया था तभी दो बाइक से आए चार शूटरों ने उस पर हमला किया। इरफान माफिया अतीक के भाई अशरफ का ड्राइवर रह चुका था। परिजनों की तहरीर पर इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाने के आरोप में अतीक के शूटर आसिफ दुर्रानी व राशिद दुर्रानी को नामजद किया गया। जबकि अन्य अज्ञात भी आरोपी बनाए गए। संगीन धाराओं के कुल 17 मुकदमे मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। माफिया अतीक अहमद के साथ कई मामलों में नामजद रहा और अतीक के मोहल्ले कसारी मसारी का ही वह भी रहने वाला है। 2021 में पीडीए द्वारा उसके आलीशान मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। गवाहों को धमकाने जैसे गंभीर आरोप भी दर्ज हैं। डीसीपी बोले डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया, इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। कुछ अहम क्लू मिले हैं। पुलिस खुलासे के बेहद करीब है। जल्द ही शूटर गिरफ्त में होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में विधान परिषद समिति की समीक्षा बैठक:योजनाओं की प्रगति पर जोर, अधिकारियों को सख्त निर्देश
    Next Article
    छात्र हर्षित भट्ट का अंतिम संस्कार,नोएडा में डूबने से मौत:गाजियाबाद के हिंडन घाट पर हुआ, गहरे गड्ढे में डूबा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment