Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपर्णा के खिलाफ सपा महिला विंग का प्रदर्शन:सुमैया राणा बोलीं-संस्कार नहीं, विधानसभा के बाहर सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया था

    10 hours ago

    2

    0

    राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के सपा-कांग्रेस का झंडा जला दिया। इससे नाराज सपा महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लखनऊ में पार्टी ऑफिस के बाहर जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा- अपर्णा ने पार्टी का झंडा जलाया। यह निंदनीय और गैरकानूनी है। मशहूर शायर मुन्नवर राणा की बेटी और सपा नेता सुमैया राणा ने कहा-जिस महिला आरक्षण बिल की बात की जा रही है वह 2023 में पहले से ही पास हो चुका है। 2 तस्वीरें जानिए… ‘झंडा जलाकर विरोध करना गलत’ जूही सिंह ने कहा- किसी भी दल का झंडा जलाना बहुत ही गलत काम है। झंडे से पार्टी के संस्थापक से लेकर पार्टी के अंतिम कार्यकर्ता तक की भावनाएं जुड़ी होती हैं। इसलिए झंडा किसी भी इंसान को किसी भी दल का जलाने का कोई अधिकार नहीं है। विरोध करने के अपने तरीके होते हैं। मगर जो झंडा जलाकर विरोध किया गया। यह बेहद गलत और निंदनीय है। हम सभी लोग इसका खुलकर विरोध करते हैं। ‘2023 का महिला बिल लागू किया जाए’ समाजवादी पार्टी महिलाओं और उनके अधिकारों के साथ पूरी तरह खड़ी है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सड़क से लेकर सदन तक महिलाओं के हित की लड़ाई लड़ते हैं। मगर अभी जो महिला आरक्षण बिल लाया जा रहा था। यह पूरी तरीके से महिलाओं को गुमराह करने वाला था। इस बिल में सिर्फ महिलाओं को उनके अधिकारों को नजरअंदाज किया जा रहा था। 2023 में जो महिला आरक्षण बिल पास हुआ था उसी स्थिति में लागू क्यों नहीं किया जाता है। उसमें बदलाव के नाम पर परिसीमन क्यों किया जा रहा है। इसका हम लोग विरोध कर रहे हैं। ‘झंडा जालना संस्कार दिखाता है’ प्रवक्ता सुमैया राणा ने कहा- जिस महिला आरक्षण बिल की बात की जा रही है। वह 2023 में पहले से ही पास हो चुका है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के लोग आम जनता को गुमराह करने की कोशिश न करें। हम बस इतना चाहते हैं कि सरकार उसी स्थिति में उसको लागू करे। इसके साथ ही उन्होंने सपा का झंडा जलाने पर विरोध करते हुए कहा कि जिस महिला ने यह झंडा जलाया है। कम से कम उन्हें तो यह काम नहीं करना चाहिए था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनगणना कार्मिकों संग बैठकर डीएम ने लिया प्रशिक्षण:15 प्रशिक्षण केंद्रों पर 10467 कार्मिकों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण
    Next Article
    मोडिफाइड साइलेंसर बाइक के खिलाफ RTO लखनऊ ने चलाया अभियान:33 वाहनों का हुआ चालान 9 वाहन सीज, दुकानदारों और गैराज संचालकों को भी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment