Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपहरण की घटना का 3 घंटे में खुलासा:पीलीभीत में पीड़ित अपहृत सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत की घुंघचाई पुलिस ने अपहरण की एक वारदात का मात्र तीन घंटे में खुलासा किया है। पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया है और घटना में प्रयुक्त महिंद्रा थार कार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ पूरनपुर प्रतीक दहिया ने मंगलवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी। यह घटना 27 अप्रैल 2026 को हुई। ददौल कॉलोनी निवासी रंजीत कौर ने पुलिस को सूचना दी कि उनके 35 वर्षीय पुत्र निरवैल सिंह को कुछ अज्ञात लोगों ने फोन करके दिलावरपुर भट्टे के पास बुलाया था। निरवैल सिंह अपने साथी रंजीत सिंह के साथ वहां पहुंचे, जहां काले रंग की महिंद्रा थार (UP 27 BS 6285) में आए 3-4 लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें जबरन गाड़ी में बिठाकर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए घुंघचाई थाने में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सर्विलांस और अन्य सूचनाओं के आधार पर अपहृत निरवैल सिंह की लोकेशन शाहजहाँपुर जनपद के खुटार थाना क्षेत्र में ट्रैक की। इसके बाद घेराबंदी कर पुलिस ने निरवैल सिंह को सकुशल बरामद कर लिया और मौके से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। संभावित पहलुओं की भी जांच जारी गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय अमरजीत सिंह (निवासी ग्राम खजुरिया, थाना खुटार) और 38 वर्षीय गौरा गिल (निवासी मलिका, थाना खुटार) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अपहरण का मुख्य कारण एक निजी विवाद था। आरोपी अमरजीत की बहन ने खुटार में एक बुटीक सेंटर खोला था, जिसका विज्ञापन सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। आरोप है कि अपहृत निरवैल सिंह ने वहां से नंबर लेकर युवती को परेशान करना शुरू कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर युवती के भाई अमरजीत और उसके साथियों ने निरवैल सिंह का अपहरण किया। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में जानी गंग नहर में किशोरी का मिला शव:पुलिस ने पास से बैग और बस टिकट किया बरामद
    Next Article
    रायबरेली में 36 लाख के केबल चोर गिरफ्तार:विद्युत विभाग के अंडरग्राउंड केबल चोरी हुए थे, दो आरोपी पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment