Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनावरण से पहले आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त:मेरठ में संगीत सोम बोले- आरोपियों पर कार्रवाई हो; सपा विधायक की पत्नी भी पहुंचीं

    13 hours ago

    1

    0

    मेरठ में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अनावरण से पहले ही क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। मंगलवार सुबह लोगों ने देखा तो हंगामा मच गया है। सूचना पर एसपी ग्रामीण पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। वहीं सूचना पर सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी भी मौके पर पहुंची और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद संगीत सोम भी मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा- आरोपियों पर कार्रवाई हो। 30 मार्च को ही प्रतिमा का अनावरण होगा। पूरा मामला सरधना तहसील के इंचौली थाना के भगवानपुर की है। सरधना विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान मौके पर पहुंची हैं। उनका कहना है कि हम बाबा भीमराव अंबेडकर के निर्देशों पर ही चल रहे हैं। यह मूर्ति खंडित कर बड़ा ही गलत किया गया है। 30 मार्च को इसका अनावरण होने वाला था। उससे पहले ही इसको खंडित कर दिया गया है। उनका कहना है कि ऐसे अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा- जहां भी बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति है वहां पर कैमरे लगवाए जाने चाहिए। भीम आर्मी के मंडल प्रभारी बोले- आरोपियों पर कार्रवाई हो, सीसीटीवी लगाए जाएं भीम आर्मी के मंडल प्रभारी विजेंद्र सूद ने कहा- भगवानपुर गांव में बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया है। सूचना पर भीम आर्मी की टीम मौके पर पहुंची है। प्रशासन से बात की गई है। जल्द मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे। असमाजिक तत्व के लोगों ने बाबा साहब की आस्था को ठेस पहुंचाया है। ऐसे लोगों की पहचान करके उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। ब्लॉक प्रमुख के पति बोले- जल्द नई मूर्ति लगाई जाए ब्लॉक प्रमुख शर्मिंस्टा भंडारी के पति ऋषिपाल भंडारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा- सरधना विधायक संगीत सोम की ओर से 30 मार्च को मूर्ति का अनावरण कराया जाना था। इससे पहले ही कुछ लोगों ने मूर्ति को खंडित कर दिया गया है। हम लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द नई मूर्ति लगाई जाए। 30 तारीख को दोबारा से भव्य अनावरण कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था कराए। एसपी ग्रामीण अभिजीत कुमार ने कहा- पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SSVV के 7 छात्र बिहार लोक सेवा आयोग में चयनित:सहायक संग्रहालय अध्यक्ष बने, कुलपति बोले- परिश्रम और समर्पण से मिली सफलता
    Next Article
    काजल निषाद ने संजय निषाद पर कसा तंज, देखें VIDEO:चालान न काटने पर जताई नाराजगी, मंत्री ने बिना हेलमेट दौड़ाई थी बुलेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment