Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु पहुंचे चित्रकूट:मंदाकिनी में डुबकी लगाकर कामदगिरि की परिक्रमा की

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में बैसाखी अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित इस धार्मिक स्थल पर भक्तों ने मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान कामदगिरि की पंचकोसी परिक्रमा की। अमावस्या स्नान के लिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। मेले को कई अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। भारी वाहनों को मंदाकिनी स्थित रामघाट से लगभग 3 किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने स्वयं मेला व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस बीच, परिक्रमा मार्ग पर उत्तर प्रदेश क्षेत्र में कई सीसीटीवी खराब होने की सूचना मिली। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव ने बताया कि अधिकांश कैमरे चालू हैं, और जो खराब हैं उन्हें जल्द ही बदलवा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बड़े हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं। यहां के महंत दिव्या जीवन दास महाराज ने चित्रकूट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वनवास काल में भगवान श्री राम ने अपनी पत्नी जानकी और भाई लक्ष्मण के साथ 11 साल, 11 महीने और 11 दिन यहीं बिताए थे। इसी रामघाट पर राष्ट्रीय कवि गोस्वामी तुलसीदास जी को भगवान श्री राम के दर्शन हुए थे। ऐसी मान्यता है कि अमावस्या के दिन मंदाकिनी में स्नान कर भगवान कामदगिरि की परिक्रमा करने से जन्म-जन्मांतर के पाप मिट जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला शिक्षक संघ का प्रदर्शन,जनगणना ड्यूटी से छूट की मांग:7 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा, आगामी जनगणना कार्य से जुड़े मुद्दे
    Next Article
    Parliament Live: संसद में महिलाओं को आरक्षण और परिसीमन पर वोटिंग आज, बिल वापस लेने की मांग कर रहा विपक्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment