Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में दिवंगत गीतकार सुरेश शुक्ल को श्रद्धांजलि:अवधी साहित्य संस्थान ने आयोजित किया कार्यक्रम

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में अवधी साहित्य संस्थान की ओर से बुधवार को स्थानीय डाक बंगले के सभागार में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा संस्थान के दिवंगत गीतकार सुरेश शुक्ल 'नवीन' को समर्पित थी। साहित्यकारों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर और श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अवधी साहित्य संस्थान अमेठी के अध्यक्ष डॉ. अर्जुन पाण्डेय ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गोलोकवासी सुर सम्राट सुरेश शुक्ल 'नवीन' साहित्य जगत में सदैव अमर रहेंगे। उन्होंने 'नवीन' के साहित्यिक योगदान को याद किया। सभा की अध्यक्षता करते हुए कैलाश नाथ शर्मा ने कहा कि साहित्य जगत ने एक सुमधुर गीतकार को खो दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संस्थान के महासचिव रामेश्वर सिंह 'निरास' ने अपने संबोधन में कहा, "हिरवा निकरि गा समजवा का छोड़िके।" वरिष्ठ साहित्यकार गुलाम मोहम्मद शब्बीर अहमद सूरी ने 'नवीन' के श्रृंगार में अध्यात्म के झलकने की बात कही। डॉ. केशरी शुक्ल ने उन्हें 'कोकिल कंठी देदीप्यमान नक्षत्र' बताते हुए साहित्य जगत में अमर रहने की बात कही। राजकुमारी संसृति ने कहा, "जब भी कलम उठेगी मेरी तेरे नाम की।" जगदम्बा तिवारी 'मधुर' ने "जीवन में मौत कितनी बड़ी है कहकर अपने विचार व्यक्त किए, जबकि समीर मिश्र ने कहा, "बिनु नवीन तुम्हारी जैसी कोई मूर्ति नहीं होगी।" अमर बहादुर सिंह 'अमर', अजय अनहद, देवी प्रसाद, दिवस प्रताप सिंह और स्वामी नाथ पाल सहित अन्य उपस्थित सदस्यों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने विचार साझा किए। श्रद्धांजलि सभा का संचालन जगदम्बा तिवारी 'मधुर' ने किया। अंत में, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सभी उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया:यूपी के 12 जिलों को जोड़ेगा, विकास को मिलेगी गति
    Next Article
    बुलंदशहर में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:869 मोबाइल नंबर और 1877 IMEI ब्लॉक, बड़ी संख्या में नंबर ब्लॉक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment