Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' चला, 11 वारंटी गिरफ्तार:एसपी के निर्देश पर पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, न्यायालय में पेश किया

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के निर्देशन में जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। बीते 24 घंटे में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। एसपी के कड़े निर्देश के बाद सभी थानों की पुलिस एक्शन मोड में नजर आई, जिससे फरार वारंटियों की गिरफ्तारी में सफलता मिली। अभियान के दौरान मुंशीगंज कोतवाली पुलिस ने 3 वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं, अमेठी, शिवरतगंज और भाले सुल्तान थाना क्षेत्रों से दो-दो वारंटी पकड़े गए। इसके अतिरिक्त, जायस और बाज़ारशुक्ल थाना क्षेत्रों से एक-एक वारंटी की गिरफ्तारी हुई। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे इन अपराधियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए सभी 11 वारंटियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के विरोध में उतरेगा अभिभावक संघ:वाराणसी में किताब-कापियों के नाम पर अभिभावकों से हो रही मनमानी वसूली, मिलेंगे DM से
    Next Article
    रक्षामंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के शहीद परिवार से मिले:वरिष्ठ नागरिकों से सीधा संवाद, लालजी टंडन की पुस्तक का विमोचन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment