Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में किसान का बेटा बना डिप्टी जेलर:UPPCS में तीसरे प्रयास में मिली सफलता, बीबीडी लखनऊ से की बीटेक

    3 hours ago

    1

    0

    गौरीगंज तहसील क्षेत्र के इटौजा गांव निवासी रजनीश विक्रम सिंह ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें डिप्टी जेलर के पद पर तैनात किया जाएगा। यूपीएससी का परिणाम देर रात जारी किया गया। एक किसान के बेटे रजनीश ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। यह उनका तीसरा प्रयास था, जिसमें उन्हें यह महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। रजनीश के पिता भगवानबक्श सिंह एक किसान हैं, जिन्होंने अपने बेटे को पढ़ाने के लिए अथक परिश्रम किया। रजनीश की प्रारंभिक शिक्षा गौरीगंज के शिव महेश इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुई थी। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी से की, जहां उन्होंने 2007 में इंटरमीडिएट में टॉप किया था। रजनीश ने बीबीडी लखनऊ से बीटेक की डिग्री प्राप्त की है। इससे पहले, वह दो बार यूपीएससी मेन्स परीक्षा दे चुके थे, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। पिता भगवानबक्श सिंह ने बताया कि उन्होंने किसानी करके अपने बेटे को पढ़ाया है। बेटे की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार को गर्व है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPPSC में अविनाश पाण्डेय को 11वीं रैंक मिली:बहराइच के अविनाश असिस्टेंट कमिश्नर (इंडस्ट्रीज) बने
    Next Article
    गाजीपुर की कनक सिंह बनीं नायब तहसीलदार:UPPCS परीक्षा में हासिल की 12वीं रैंक, पिता ज्वाइंट कमिश्नर से रिटायर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment