Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में कल से होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू:15400 अभ्यर्थी 8 केंद्रों पर देंगे परीक्षा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में कल से होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू होगी, जो तीन दिनों तक चलेगी। इस परीक्षा में 15,400 अभ्यर्थी जिले के आठ परीक्षा केंद्रों परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। यह परीक्षा 27 अप्रैल तक जारी रहेगी। इसे प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक पाली में 2,600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन लगातार बैठकें कर रहा है। दो दिन पहले जिलाधिकारी संजय चौहान ने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की थी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. भी लगातार पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठकें कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं,जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी।इसके साथ ही ड्रोन कैमरे भी परीक्षा पर नजर रखेंगे।परीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारी स्वयं भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों के बाहर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत सब-रजिस्ट्रार पर भ्रष्टाचार के आरोप:पीड़ित बोला स्टांप समायोजन के नाम पर 15000 रुपए मांगे, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में खटीक समाज का शक्ति प्रदर्शन:जिला महामंत्री सुनील दर्शन, नामित सभासद अमन तोमर का सम्मान समारोह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment