Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमिताभ बच्चन धमकियों के बीच KBC की शूटिंग कर रहे:बुखार से ठीक होकर सेट पर लौटे; अभिषेक बच्चन को भी जान से मारने की धमकी

    15 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से मिली जान से मारने की धमकी के बीच शूटिंग कर रहे हैं। सीजनल फ्लू के कारण कुछ दिनों के ब्रेक के बाद उन्होंने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। कल एक ऑडियो मैसेज में गैंगस्टर ने अमिताभ और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को बुलेटप्रूफ केबिन में घुसकर गोली मारने की धमकी दी थी। गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने दी थी पिता-पुत्र को धमकी हाल ही में सोशल मीडिया पर गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का एक पोस्ट और ऑडियो मैसेज वायरल हुआ था। इसमें अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी दी गई। सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में गोल्डी ने लिखा कि वे चाहे कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बना लें, उन्हें गोली मार दी जाएगी। उसने दावा किया कि दिल्ली पुलिस के उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के बावजूद अमिताभ बच्चन को निशाना बनाने की साजिश पर कोई असर नहीं पड़ा है। उसने मुंबई में अपने करीब 200 साथियों के सक्रिय होने का दावा भी किया है। सीजनल फ्लू से ठीक होकर शूटिंग पर लौटे अमिताभ अमिताभ बच्चन पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य कारणों से ब्रेक पर थे। जानकारी के मुताबिक, 84 वर्षीय अभिनेता को सीजनल फ्लू हो गया था, जिसके चलते डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने कुछ दिनों का आराम लिया था। इस दौरान चैनल पर 'कौन बनेगा करोड़पति' के पुराने एपिसोड्स ही री-रन किए जा रहे थे। अब पूरी तरह स्वस्थ होकर उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है और 16 नवंबर से शो के नए एपिसोड ऑनएयर हो रहे हैं। हाल ही में जारी एक प्रोमो में फैंस के तबीयत पूछने पर उन्होंने कहा था कि अगर दर्शक ठीक हैं, तो वे भी ठीक हैं। जलसा को तीन बार बम से उड़ाने की धमकी मिली मुंबई पुलिस के मुताबिक, गुरुवार (12 नवंबर) सुबह अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला ईमेल मिला था। इस ईमेल में 27 नवंबर और 31 दिसंबर समेत कई तारीखों का जिक्र किया गया है। यह एक महीने के भीतर तीसरी बार है जब बच्चन के आवास को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इससे पहले 6 नवंबर को जलसा को बम से उड़ाने का ईमेल मिला था। वहीं, 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े को भेजे गए एक ईमेल में भी बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी। फायरिंग की साजिश रचने वाले दो शूटर दिल्ली में गिरफ्तार बम की धमकियों के साथ ही अमिताभ बच्चन के घर पर फायरिंग की साजिश का भी खुलासा हुआ था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो शार्पशूटर्स को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान जालंधर निवासी विकास ठाकुर और तरनतारन निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के लिए काम करते हैं। गैंगस्टर 1984 के सिख विरोधी दंगों पर अमिताभ के कथित बयान को लेकर उन्हें निशाना बनाना चाहता था, हालांकि अमिताभ ऐसा कोई बयान देने से इनकार कर चुके हैं। ये खबर भी पढ़ें धमकियों के बीच अमिताभ बच्चन की क्रिप्टिक पोस्ट:फायरिंग की साजिश करने वाले 2 शूटर्स की गिरफ्तारी के बाद लिखा- बच गए; 3 बार मिलीं धमकियां बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बीच अमिताभ बच्चन रविवार को फैंस से मिलने बंगले से बाहर आए। इसके बाद उन्होंने सर्वाइवल पर एक क्रिप्टिक पोस्ट की। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलमान खान के नए गाने पर भड़कीं सोना महापात्रा:बोलीं- सैनिकों पर बनी 'मातृभूमि' में दो पेग लगाकर हवाई जहाज बनने की बात कर रहे
    Next Article
    अनन्या पांडे बोलीं- चंकी पांडे की बेटी होने पर गर्व:नेपोटिज्म पर कहा- मैं इसे नहीं नकारती; हमारी पीढ़ी बिना किसी वजह बदनाम

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment