Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिकी जहाज त्रिपोली से 3500 सैनिक मिडिल ईस्ट पहुंचे:F-35B फाइटर जेट भी तैनात; तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर खाड़ी देशों की तरफ बढ़ रहा

    7 hours ago

    1

    0

    अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी और बढ़ा दी है। अमेरिकी वॉरशिप USS त्रिपोली करीब 3,500 सैनिकों (मरीन और नेवी) के साथ इस इलाके में पहुंच गया है। यह जहाज जापान से रवाना होकर अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) क्षेत्र में 27 मार्च को पहुंचा। USS त्रिपोली एक बहुत बड़ा अम्फीबियस असॉल्ट शिप है, जो आकार में लगभग एयरक्राफ्ट कैरियर जितना होता है। इसमें हेलीकॉप्टर, MV-22 ओस्प्रे और F-35B फाइटर जेट जैसे विमान भी तैनात हैं। अम्फीबियस असॉल्ट शिप एक ऐसा बड़ा सैन्य जहाज होता है जो समुद्र और जमीन दोनों जगह ऑपरेशन करने के लिए बनाया जाता है। यह जहाज सैनिकों को समुद्र से सीधे दुश्मन के किनारे तक पहुंचाता है। इसी बीच, एक और अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS जॉर्ज H.W. बुश भी अमेरिका से रवाना होकर मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ रहा है। फिलहाल यहां दो अमेरिका एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन और USS जेराल्ड आर. फोर्ड मौजूद हैं। पाकिस्तान में कल 3 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक पाकिस्तान में कल तुर्किये, मिस्र और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। यहां वे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगे। इस्लामाबाद में होने वाली इस बैठक में मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा होगी। पाकिस्तान में क्यों हो रही मीटिंग… पाकिस्तान के ईरान और सऊदी अरब दोनों से बेहतर रिश्ते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसलिए पाकिस्तान को विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए बेहतर जगह माना जा रहा है। यह मीटिंग पहले तुर्किये में होनी थी, लेकिन बाद में इसे पाकिस्तान शिफ्ट कर दिया गया। पाकिस्तान इस समय किसी एक पक्ष में सीधे शामिल नहीं है, इसलिए उसे न्यूट्रल जगह माना जा रहा है। उसके ईरान और सऊदी अरब दोनों से अच्छे रिश्ते हैं, इसलिए बातचीत आसान है। तुर्किये और मिस्र जैसे देशों के साथ भी पाकिस्तान के संबंध ठीक हैं। ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें… ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी पल पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्र राजनीति पर बैन, 5वीं तक एग्जाम नहीं, विदेशी नामों पर सख्ती... एक्शन में बालेन साह
    Next Article
    संभल SP केके बिश्नोई दूल्हा बनकर घोड़ी पर बैठे:हाथ में तलवार; महिलाएं डांस कर रहीं; जोधपुर में बरेली SP अंशिका से शादी करेंगे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment