Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका 32 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप के नॉकआउट में:ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया; गलार्जा के रिकॉर्ड गोल से पैराग्वे की जीता, तुर्की बाहर

    13 hours ago

    3

    0

    मेजबान अमेरिका ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में प्रवेश कर लिया है। उसने शनिवार के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया। अमेरिकी टीम ने 32 साल बाद नॉकआउट राउंड में जगह बनाई है। जबकि, तुर्की एक अन्य मैच में पराग्वे से हारकर बाहर हो गई है। सिएटल स्टेडियम में स्टार फॉरवर्ड क्रिश्चियन पुलिसिक की गैरमौजूदगी में उतरी अमेरिकी टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पुलिसिक पिंडली की चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल सके। लेकिन, टीम को उनकी कमी नहीं खली। उसने पहले मुकाबले में पराग्वे को 4-1 से हराया था। टीम ग्रुप-डी में 6 अंक के साथ पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया और पराग्वे 3-3 अंक के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। तुर्की हार के बाद चौथे स्थान पर है। बर्गेस का आत्मघाती गोल, अमेरिका को बढ़त मैच के 11वें मिनट में अमेरिका को बढ़त मिली, जब फोलारिन बालोगुन के क्रॉस को रोकने की कोशिश में ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडर कैमरून बर्गेस ने आत्मघाती गोल कर दिया। फ्रीमैन ने हेडर से गोल दागा पहले हाफ के 43वें मिनट में अमेरिका ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। सिर्जिनो डेस्ट के डिफ्लेक्टेड प्रयास को एलेक्स फ्रीमैन ने हेडर से गोल में बदल दिया। वीडियो रिव्यू के बाद गोल को मंजूरी मिली। यह 21 साल फ्रीमैन का विश्व कप में पहला गोल था। मैच 31: तुर्की Vs पैराग्वे, स्कोरलाइन 0-1 तुर्की लगातार दूसरा मैच हारकर बाहर सांता क्लारा। माटियास गलार्सा के रिकॉर्ड गोल से पैराग्वे ने ग्रुप-डी मैच में तुर्की को 1-0 से हराकर नॉकआउट की उम्मीदें जिंदा रखीं। इस हार के साथ तुर्की टूर्नामेंट से बाहर हो गया। पैराग्वे ने महज 64 सेकेंड के अंदर बढ़त बना ली। यहां एंड्रेस क्यूबास ने गेंद जीतकर जूलियो एनसिसो को पास दिया। इस पर एनसिसो ने माटियास गलार्सा के लिए मौका बनाया। गलार्सा ने बाएं पैर से शानदार शॉट लगाकर गोल किया। यह वर्ल्ड कप 2026 का अब तक का सबसे तेज गोल है। इसके बाद तुर्की ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए। मर्ट मुल्दुर का हेडर पोस्ट और क्रॉसबार से टकराया, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली। पहले हाफ के इंजरी टाइम में पैराग्वे के मिगुएल अल्मिरोन को रेड कार्ड दिया गया। नए नियमों के तहत विवाद के दौरान मुंह ढंकने पर उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। एक खिलाड़ी कम होने के बावजूद पैराग्वे ने बढ़त बरकरार रखी और महत्वपूर्ण जीत हासिल की। अब वह 25 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम ग्रुप मुकाबला खेलेगा। दूसरी ओर तुर्किये लगातार दूसरी हार के बाद विश्व कप से बाहर हो गया। ------------------------------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मैक्सिको फुटबॉल वर्ल्डकप के नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम को-होस्ट मैक्सिको फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड में पहुंच गई है। वह टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाली इस एडिशन की पहली टीम बन गई। उसने शुक्रवार के आखिरी मुकाबले में साउथ कोरिया को 1-0 से हराया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुन्हा के डबल गोल से जीता ब्राजील:ग्रुप-सी के टॉप पर आया, हैती फुटबॉल वर्ल्डकप से बाहर होने वाली पहली टीम
    Next Article
    स्पोर्ट्स अपडेट- नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई:दोहा डायमंड लीग में 85.69 मीटर भाला फेंका, भारतीय महिला टीम नेशंस कप हॉकी के फाइनल में

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment