Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा मस्जिद विवाद में 10 देवबंदी लोगों पर FIR दर्ज:हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मामला, पहले बरेलवी पक्ष पर हुई थी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के तेलीपुरा माफी गांव में मस्जिद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने अब देवबंदी पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इससे पहले, इसी मामले में बरेलवी पक्ष के दस लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। यह विवाद 5 जनवरी की सुबह फज्र की नमाज के बाद मस्जिद परिसर में बरेलवी और देवबंदी पक्ष के लोगों के बीच शुरू हुआ था। यह नई परंपरा को लेकर उपजा था। बरेलवी पक्ष के इमरान ने आरोप लगाया कि नमाज के बाद जब वह अपने साथियों नदीम, अलाउद्दीन और साजिद के साथ बाहर निकल रहे थे, तभी देवबंदी पक्ष के जुबैर, सद्दाम उर्फ उजैर, शुऐब, परवेज, यूसूफ, यूनूस, सादिक, कासिम, तौफीक और सुहैल समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया, जिससे कई लोग घायल हो गए। बचाव में आईं महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इमरान के अनुसार, घटना के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल तो कराया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्हें न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। दूसरी ओर, घटना के तुरंत बाद देवबंदी पक्ष ने भी तहरीर दी थी। इसमें बरेलवी पक्ष के तसद्दुक उर्फ इमरान, सिकंदर, अल्ताफ, इलियास, साजिद, शाहिद, फिरोज, अजनबी, नूर और अलाउद्दीन पर मारपीट, पथराव और हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया गया था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहले ही बरेलवी पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की थी। सीओ अवध भान भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दर्ज प्राथमिकियों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा के मलूक पीठ गौशाला पहुंचे बाबा रामदेव:भगवान सीताराम की निकुंज अष्ट्यम लीला का किया दर्शन
    Next Article
    कानपुर में पीड़ित बोले- आग ने सबकुछ खत्म कर दिया:किसी के बेटी की शादी का सामान तो किसी के नकदी जली, 20 दुकानों में लगी थी आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment