Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में युवक पर लोहे की रॉड से हमला:पुरानी रंजिश में सरेआम पीटा, हालत गंभीर, Live VIDEO आया सामने

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा नगर में बुधवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर सरेआम लोहे की रॉड से हमला किया गया। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के बिजनौर मार्ग पर हुई। नल नई बस्ती निवासी जाने आलम पुत्र मोबिन पाशा पर पड़ोसी मोहल्ले के युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को सड़क पर गिराकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 3 तस्वीरें देखिए… घटना के समय मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। इस पूरी वारदात का वीडियो कार सवार राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल जाने आलम को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जाने आलम ने मोहल्ले की एक युवती से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से उसकी रंजिश चली आ रही थी। पीड़ित के पिता ने सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में आज 5 इलाकों में बिजली का शटडाउन:4 घंटे आपूर्ति रहेगी बाधित, बिजली कर्मचारी मरम्मत का काम करेंगे
    Next Article
    मनरेगा-आवास घोटाले में अफसर पर शिकंजा:गोंडा में बिना काम 37 लाख का भुगतान, अब कोर्ट में चलेगा केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment