Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा:झांकियां और भजन आकर्षण का केंद्र, रास्ते में लोगों ने फूल बरसाए

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा शहर में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा बाबा गंगानाथ मंदिर से शुरू होकर शहर के कई मुख्य मार्गों से गुजरी। इसमें कई आकर्षक झांकियां शामिल थीं, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। श्री रामायण संकीर्तन मंडल रजिस्टर्ड अमरोहा द्वारा रामनवमी पर प्रभु श्री राम का प्रकटोत्सव मंदिर श्री बाबा गंगानाथ जी में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में सुबह 11:00 बजे भजन-कीर्तन शुरू हुए। दोपहर 12:00 बजे प्रभु श्री राम की भव्य आरती के साथ प्रकटोत्सव संपन्न हुआ। आरती के बाद नगर में भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इसमें अनेक मनोरम झांकियां, गाजे-बाजे और प्रभु का डोला शामिल था। शोभायात्रा मंदिर श्री बाबा गंगानाथ जी से प्रारंभ होकर स्टेट बैंक, जट बाजार, मोहल्ला गस्तियां, मंडी चौब होती हुई बड़े बाजार में स्थित मंदिर श्री बाबा गंगानाथ जी पर विश्राम लिया। मंडल के अध्यक्ष चैनसुख गोले ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ मंडल के वरिष्ठ सदस्य एवं मार्गदर्शक राधा रमन टंडन ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और प्रभु श्री राम के भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। शोभायात्रा में कमेटी के पदाधिकारियों ने भी सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। इनमें संदीप रस्तोगी ने 'हरे रामा हरे रामा, रामा रामा हरे हरे', प्रतुल शर्मा ने 'गोविंद जय जय गोपाल जय जय', उमेश पाठक ने 'मेरा छोटा सा परिवार', अमित रस्तोगी ने 'वीर हनुमाना अति बलवाना' और प्रदीप भटनागर ने 'लहर लहर लहराए रे' जैसे भजन गाए। नगर के मुख्य मार्गों पर भक्तों ने पुष्प वर्षा कर और प्रसाद वितरित कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी उपस्थित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज:रमजान के बाद पहली नमाज में 1000 लोग, अमन-शांति की दुआ
    Next Article
    डीएम ने राम-जानकी मंदिर में किया जलाभिषेक:बोले- राम सिर्फ नाम नहीं, हमारे लिए कर्तव्य और मर्यादा की सबसे बड़ी पाठशाला हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment