Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में गुस्साए परिजनों ने स्टेट हाईवे जाम किया:4 दिन पहले नहर में कूदे किशोर का सुराग नहीं, अधिकारियों के आश्वसान पर माने

    4 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में नहर में डूबे 12 साल के बच्चे का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। प्रशासन की धीमी कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर रामपुर तगा गांव के पास चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि नहर का पानी तत्काल बंद कराया जाए, ताकि बच्चे की तलाश प्रभावी तरीके से की जा सके। जाम के दौरान मौके पर बेहद भावुक माहौल देखने को मिला। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था और परिजनों की सिसकियां हर किसी को झकझोर रही थीं। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक को नूरपुर रोड की ओर डायवर्ट कर दिया। मंडी धनौरा और बछरायूं पुलिस को मौके पर तैनात किया गया। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… घटना का पूरा घटनाक्रम… डिडौली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर नूरी निवासी रवि कुमार का पुत्र आर्यंस अपने मामा आकाश के घर ग्राम मिलक अख्तियारपुर में रहकर कक्षा 6 में पढ़ाई कर रहा था। बीते शुक्रवार को वह अपनी नानी के साथ खेत गया था, जहां अचानक उसने नहर में छलांग लगा दी। नानी के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मासूम गहरे पानी में ओझल हो चुका था। चार दिनों से बच्चे का कोई सुराग न मिलने से परिजनों में भारी आक्रोश है। बच्चे के पिता रवि कुमार ने कहा कि जब तक नहर का पानी बंद नहीं किया जाएगा, तब तक बहाव कम नहीं होगा और बच्चे की तलाश मुश्किल है। उन्होंने प्रशासन से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की। अल्टीमेटम के बाद खुला जाम जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम शैलेश कुमार दुबे, सीओ अंजलि कटारिया, तहसीलदार मूसराम थारू, नायब तहसीलदार योगेश कुमार लोधी और थाना प्रभारी अमरपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और बताया कि नहर का पानी बंद कराने के लिए सिंचाई विभाग को पत्र भेजा जा चुका है। अधिकारियों ने 24 घंटे के भीतर बच्चे का शव बरामद करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब आधे घंटे तक चला जाम समाप्त हुआ। भाकियू टिकैत नेता गुरमीत सिंह चंचू ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में बच्चा नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल एनडीआरएफ, गोताखोर और प्रशासन की टीमें लगातार नहर में बच्चे की तलाश में जुटी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये हुआ:सुलतानपुर में संगठन ने मनाया जश्न, स्थायीकरण की मांग जारी
    Next Article
    अफसर ज्योति मौर्या के सफाईकर्मी पति केशव से मिले:आलोक बोले-मीडिएशन सेंटर में केस, परिवार टूटे नहीं बसे, पॉजीटिव न्यूज मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment