Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में बूंदाबांदी से मौसम ठंडा:तापमान गिरा, किसानों की फसल को नुकसान की आशंका

    2 hours ago

    2

    0

    अमरोहा में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। हालांकि, इससे पहले पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है, लेकिन किसानों के लिए यह बारिश चिंता का विषय बन गई है। जिले में लगातार दो दिनों से बूंदाबांदी जारी है, खासकर शुक्रवार सुबह से यह तेज हो गई। आसमान में काले बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे दिनभर मौसम ठंडा बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दिन भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इस बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में खड़ी फसलों को बारिश से नुकसान होने की आशंका है, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं। ठंड और बूंदाबांदी के कारण नेशनल हाईवे 9 पर दिन के समय भी वाहनों को लाइट जलाकर धीमी गति से गुजरते देखा गया। कम विजिबिलिटी और सड़क पर फिसलन के कारण चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। मौसम ठंडा होने के कारण लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर से शुरू होगी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गविष्टि यात्रा:3 मई को रवाना होगी, 81 दिन बाद यहीं वापस आएगी
    Next Article
    हरदोई में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला:आरोपी को 10 साल कैद, अदालत ने विवाह और गवाही बदलाव खारिज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment