Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में भूमाफियाओं ने हरे-भरे आम के बाग काटे:प्रशासन पर अनदेखी का आरोप, पर्यावरण को खतरा, लोगों में आक्रोश

    1 hour ago

    1

    0

    अमरोहा जनपद में भूमाफियाओं द्वारा हरे-भरे आम के बागों की अवैध कटाई जारी है। पर्यावरण संरक्षण के दावों के बावजूद, ये भूमाफिया रात के अंधेरे में पेड़ों को काटकर हरियाली को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ताजा मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के अहरोई रोड के पास का है। यहां बीती रात बड़े पैमाने पर आम के पेड़ों की कटाई की गई, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भूमाफिया सुनियोजित तरीके से रात के समय बागों को काटते हैं ताकि किसी को भनक न लगे। सुबह जब ग्रामीणों ने कटे हुए हरे-भरे पेड़ों को देखा तो इलाके में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों पुराने ये आम के बाग न केवल पर्यावरण की पहचान थे, बल्कि किसानों और स्थानीय लोगों की आजीविका का भी महत्वपूर्ण स्रोत थे। ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि अवैध कटाई की जानकारी संबंधित अधिकारियों को होने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि एक ओर सरकार वृक्षारोपण अभियान चलाकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर अमरोहा में हरे-भरे बागों की कटाई पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो क्षेत्र की हरियाली पूरी तरह समाप्त हो सकती है। फिलहाल, क्षेत्र में आम के बागों की कटाई को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है और प्रशासन से भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जो हिंदू-हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा:पश्चिम बंगाल जीत पर बोले प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, शिक्षामित्रों को किया सम्मानित
    Next Article
    गाजियाबाद में चार मंजिला इमारत में लगी आग:बेसमेंट में मौजूद गाड़ियां जलकर राख, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment