Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में दवा लेने निकली महिला का शव मिला:मायके में फंदे से लटक रहा था शव, पुलिस ने जांच शुरू की

    3 hours ago

    2

    0

    अम्बेडकरनगर में एक महिला का शव सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। यह घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मारिकपुर गांव में हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान इंदु यादव के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2019 में बसखारी थाना क्षेत्र के मरौचा गांव निवासी उमाशंकर के साथ हुई थी। इन दिनों इंदु अपने मायके गोविंदपुर मारिकपुर में रह रही थी। सोमवार को दिन में इंदु मायके से अकबरपुर दवा लेने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। रात लगभग 11 बजे इंदु के भाई राजकुमार ने जैतपुर पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन का शव फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धीरेंद्र आजाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के सदस्यों के अनुसार, इंदु लीवर की बीमारी से परेशान थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया होगा। इंदु की एक मासूम बच्ची भी है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र आजाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक का 5वीं पास बेटा अधीक्षक की कुर्सी पर बैठा:रामपुर में CHC निरीक्षण करने पहुंचा, दिए निर्देश, CMO ने 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट, VIDEO
    Next Article
    ODI में केवल 35 रन पर आउट हो गई पूरी टीम, एक नहीं दो बार हुआ ऐसा अनोखा काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment