Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में अचानक बदला मौसम:तेज हवाओं के साथ बारिश, तीन घंटे में मौसम खराब होने का अलर्ट

    1 hour ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच अचानक आसमान में काले घने बादल छा गए। करीब 3 बजे दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल हो गया। कुछ ही देर में तेज हवाएं चलने लगीं और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली। अचानक बदले मौसम से सड़कों पर चल रहे लोग और बाजारों में खरीदारी कर रहे लोग इधर-उधर छिपते नजर आए। कई जगह पेड़ों की डालियां भी टूटकर गिरने की सूचना है। तेज हवा और बारिश के कारण जनजीवन कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने पहले ही लखनऊ समेत आसपास के जिलों के लिए अगले तीन घंटों में मौसम खराब होने का अलर्ट जारी किया था। विभाग ने आंधी-तूफान, तेज बारिश, बिजली गिरने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई थी। साथ ही लोगों से सतर्क रहने, खुले स्थानों पर न रुकने और जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह बदलाव आया है। इससे पहले मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया था। अचानक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आईएमए समेत शहर के चार ब्लड बैंक के लाइसेंस सस्पेंड:अनियमितताएं मिलने पर हुई कार्रवाई, सस्पेंशन के बाद भी खुला आईएमए ब्लड बैंक
    Next Article
    मैनपुरी में स्मार्ट मीटर के विरोध में अर्थी, पुतला दहन:लोकमाता अहिल्याबाई होलकर संगठन ने किया प्रदर्शन, जनता परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment