Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलमारी के नीचे बनी सुरंग में अवैध हथियारों की फैक्ट्री:मेरठ में बीसीए स्टूडेंट चला रहा था, अलमारी के अंदर से था तहखाने का रास्ता

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ में मंगलवार देर रात पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी। इसमें जाने का रास्ता अलमारी के अंदर से बनाया गया था। अलमारी के फर्श के नीचे सुरंग बनी थी। पुलिस जैसे ही सुरंग में एंट्री करके अंदर पहुंची तो वहां अवैध हथियार बनते हुए देखे। पुलिस ने मौके से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। फैक्ट्री संचालकों में एक बीसीए स्टूडेंट भी शामिल है। पुलिस ने मौके से एक अधबना तमंचा और दो तैयार तमंचे बरामद किए। इसके अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल के लिए वेल्डिंग और खराद मशीन भी मिली हैं। पूरा मामला इंचौली थानाक्षेत्र के खरदौनी गांव का है। पुलिस ने बुधवार दोपहर में इसका खुलासा किया। मेरठ में करीब 15 दिन पहले ऐसा ही केस सामने आया था, जहां पलंग के नीचे एक हथियारों बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। पहले 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से मेरठ में थाना इंचौली पुलिस और स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि खरदौनी गांव में अवैध तमंचा फैक्ट्री चल रही है। मंगलवार देर रात पुलिस ने उसी घर में छापा मारा। वहां अंर बने कमरे में एक अलमारी रखी थी। अलमारी के नीचे फैक्ट्री चल रही थी। अलमारी का दरवाजा खोलने पर नीचे जाना पड़ता था। नीचे बनी सुरंग में फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस जब वहां पहुंची, तो अवैध असलहे बन रहे थे। पुलिस ने मौके से मास्टरमाइंड इमरान समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग में बीसीए का छात्र उमंग ठाकुर भी तस्करी का काम करता है। पुलिस की गिरफ्त में आया मुख्य आरोपी इमरान शातिर अपराधी है। वह करीब 25 साल पहले भी शस्त्र फैक्टरी चलाने के आरोप में जेल भेजा गया था। जेल से बाहर आने के लंबे समय बाद उसने फिर से अपना नेटवर्क तैयार किया और बड़े पैमाने पर तमंचे बनाने लगा। पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को भी अरेस्ट किया है। वहीं फैक्ट्री से बने, अधबने हथियार और तमंचा बनाने के टूल्स भी बरामद किए हैं। अवैध फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एसपी देहात अभिजीत कुमार सिंह ने बताया- मुखबिर की सूचना पर इस अवैध फैक्ट्री का भांडाफोड़ हुआ है। पिछले कुछ समय से ये अवैध फैक्ट्री यहां चलाई जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा मौके से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र, अर्धनिर्मित तमंचे, बैरल, कारतूस एवं शस्त्र निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर अन्य सम्बन्धित व्यक्तियों एवं नेटवर्क की जानकारी की जा रही है। ये सामान हुआ बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बनाने का भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। इसमें अधबने और तैयार तमंचे सहित विभिन्न उपकरण शामिल हैं। बरामद सामान में एक अधबना तमंचा और दो तैयार तमंचे मिले। 36 स्प्रिंग, 45 नाल और 12 बोर की नाल के कई पीस जब्त हुए। पुलिस को 115 स्प्रिंग केस भी मिले। हथियार बनाने के लिए बाई, रिंच, पेचकस, प्लास, बेंच वाइस और छैनी मिली। 41 ड्रिल बिट, ग्राइंडर, वेल्डिंग रॉड, आरी और रेती बरामद हुई। एक वेल्डिंग मशीन और दो प्रकार की खराद मशीनें भी मिलीं। हर आरोपी निभा रहा था अलग किरदार एसपी देहात अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इमरान तमंचे बनाता था। दौराला का रहने वाला कुलदीप मुख्य सप्लायर था। नरेंद्र बीच की कड़ी के रूप में काम करता था। 19 साल का उमंग ठाकुर शहर के एक कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई कर रहा है। वह ऑन डिमांड हथियारों की सप्लाई करता था। इमरान के घर में अलमारी के नीचे बने तहखाने में ये अवैध फैक्ट्री चल रही थी। जहां तमंचे बन रहे थे। ये तमंचे बनाकर सप्लाई होते थे। पूछताछ में इमरान ने कुबूला कि वो यहां तमंचे बनाकर बाहर सप्लाई करता है। इमरान ने बताया कि धंधे में उसके साथ कुलदीप, नरेंद्र और उमंग भी शामिल है। पुलिस ने इन तीनों को भी अरेस्ट कर लिया। अवैध तमंचे बनाने से लेकर सप्लाई करने के धंधे में इमरान तमंचे बनाता। कुलदीप इनको ग्राहकों को ऑन डिमांड सप्लाई करता। नरेंद्र कुलदीप के पास तमंचों के ग्राहक लेकर आता था। वो फैक्ट्री से लेकर ग्राहक के बीच मीडिएटर का काम करता था। जबकि चौथा आरोपी 19 साल का उमंग ठाकुर उर्फ देवा पुत्र सुनील भी लास्ट कस्टमर तक तमंचे पहुंचाने और बेचने का काम करता था। मेरठ से दिल्ली तक हैं मुकदमे पुलिस ने मौके से 4 लोगों को अरेस्ट किया है। इसमें कुलदीप पुत्र फेरू इस पर 3 मुकदमे दर्ज है। दूसरा आरोपी इमरान पुत्र रियासुद्दीन है जिस पर मेरठ के दो थानो में आर्म्स एक्ट में ही 2 मुकदमे हैं। इमरान पर दिल्ली में भी हथियारों के मामले में मुकदमा है। तीसरा आरोपी नरेंद्र पुत्र महकार सिंह है नरेंद्र पर भी मेरठ के मवाना, इंचौली, गंगानगर थाने में हथियारों के मामले में मुकदमा दर्ज है। 19 साल का उमंग ठाकुर बीसीए का छात्र पुलिस ने मौके से इमरान पुत्र रियासुद्दीन जो खरदौनी इंचौली का रहने वाला है इसकी उम्र 40 साल है उसे अरेस्ट किया है। इसके साथ ही कुलदीप पुत्र फेरु जो खेड़ी थाना दौराला का रहने वाला है इसकी उम्र 37 साल है। तीसरा आरोपी नरेंद्र है जो अंदावली गांव इंचौली का ही रहने वाला है। वहीं चौथा आरोपी उमंग ठाकुर उर्फ देवा पुत्र सुनील सिंह है जो मटौर थाना दौराला का रहने वाला है। उमंग की उम्र 19 साल है। ये बीसीए का छात्र रहा है। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- बंगाल जीत पर राजभर बोले-अखिलेश एसी-पीसी और ट्वीट वाले नेता:2027 में लंदन चले जाएंगे; केशव ने कहा- सियासत अंतिम सांस ले रही पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा- अखिलेश यादव ट्वीट, एसी और पीसी के नेता हैं। बंगाल चुनाव नतीजों को लेकर भी मेरे मन में कोई संदेह नहीं था। जिस दिन अखिलेश ने ट्वीट कर ममता दीदी के जीत की मुनादी शुरू की, उसी दिन पक्का हो गया था कि वे हारने जा रही हैं। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    LPG संकट के बीच पाकिस्तान के आए बुरे दिन, बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने उड़ाई गैस पाइपलाइन, मचा हाहाकार
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:वाराणसी में बारात के झगड़े में युवक की पीटकर हत्या; सिर और चेहरा कूचा, 5 घंटे चक्काजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment