Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत:परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र के कोटा खास गढ़ी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की मां का आरोप है कि हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया ताकि इसे आत्महत्या दिखाया जा सके। मृतका की पहचान 26 वर्षीय शजमा के रूप में हुई है। उसकी मां कुरैशा, जो हाथरस के नगला कल्लू की निवासी हैं, ने बताया कि शजमा की शादी चार साल पहले कोटा खास, अलीगढ़ निवासी अरमान पुत्र चुन्ने खां से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। कुरैशा ने बताया कि , शादी में अपनी हैसियत के अनुसार सोना-चांदी देने के बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। वे बार-बार सोने की अंगूठी और नकद पैसों की मांग कर रहे थे। कुरैशा ने बताया कि उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, उनके पति विकलांग हैं और मजदूरी कर गुजारा चलता है, इसलिए अतिरिक्त दहेज देना संभव नहीं था। इसी बात को लेकर शजमा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मां कुरैशा ने बताया कि घटना से एक दिन पहले शाम को उनकी बेटी शजमा से बात हुई थी। शजमा ने बताया था कि उसे मारा-पीटा जा रहा है और उसने खाना भी नहीं बनाया है। उसने कहा था कि वह सोने जा रही है। अगले ही दिन सुबह उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने शजमा की हत्या कर उसके शव को पंखे से लटका दिया, ताकि यह आत्महत्या लगे। जब परिजन कोटा खास गढ़ी स्थित ससुराल पहुंचे, तो घर पर कोई नहीं मिला। सभी आरोपी फरार थे और घर से कीमती सामान व गहने भी गायब थे। थाना जवां प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि अभी तक लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा:10 मिनट में बजट पास कर बैठक खत्म, जनता के मुद्दों पर बात न होने पर AIMIM के पार्षदों का वॉकआउट
    Next Article
    कासगंज में लायंस क्लब का 52वां अधिष्ठापन समारोह:गवर्नर संजीव तोमर ने समाज सेवा को बताया मानवता का सर्वोच्च धर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment