Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में रेलवे मजिस्ट्रेट के चेंबर की छत गिरी:मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, हिरासत में लिए गए मजदूरों को यूनियन ने छुड़ाया

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। यहां मरम्मत कार्य के दौरान रेलवे मजिस्ट्रेट चेंबर की छत का एक हिस्सा भरभरा कर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था। मामले में जीआरपी ने चार मजदूरों को हिरासत में लिया था, लेकिन रेलवे यूनियन के भारी दबाव के बाद उन्हें बिना किसी कार्रवाई के छोड़ना पड़ा। ​पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण स्टेशन परिसर के कई कार्यालयों की छतों से पानी टपकने की समस्या आ रही थी। रेलवे मजिस्ट्रेट चेंबर की छत की हालत भी जर्जर हो गई थी और वहां से लगातार पानी रिस रहा था। सोमवार को रेलवे के चार मजदूर इसी छत की मरम्मत का काम कर रहे थे। ​काम के दौरान अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा। मलबे के गिरते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ के सहायक आयुक्त सुरक्षा गुलजार सिंह, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर और सीएमआई संजय शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ​मजदूरों को हिरासत में लेने पर हंगामा ​हादसे के तुरंत बाद लापरवाही का आरोप लगाते हुए जीआरपी ने मौके पर काम कर रहे चार मजदूरों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले आई। मजदूरों को हिरासत में लेने की खबर फैलते ही रेलवे यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय हो गए। यूनियन का कहना था कि छत पुरानी और जर्जर होने के कारण गिरी है। इसमें मजदूरों की कोई गलती नहीं है। यूनियन के विरोध के आगे झुका प्रशासन काफी देर तक थाने में चले हंगामे और यूनियन के कड़े विरोध के बाद प्रशासन को झुकना पड़ा। आखिरकार चारों मजदूरों को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के बाद होगी कार्रवाई ​जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि छत गिरने की घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। तकनीकी टीम यह देखेगी कि निर्माण में खामी थी या मरम्मत के दौरान लापरवाही बरती गई। यदि जांच में कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल:मोदीनगर ढाबे पर की थी फायरिंग, पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली; साथी भी दबोचा
    Next Article
    तुम्हारे बाप की यूनिवर्सिटी है? दिमाग ठीक कर देंगे:DDU में छात्र और परीक्षा नियंत्रक के बीच 'तू-तू मैं-मैं'...देखें VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment