Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में 20 करोड़ से हाईटेक हुआ ICCC सेंटर:ट्रैफिक नियम तोड़ने और कूड़ा फेंकने पर सीधे घर आएगा चालान

    2 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। हैबिटैट सेंटर में स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) को करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से अपग्रेड किया गया है। इस हाईटेक सिस्टम के शुरू होने के बाद अब शहर के हर कोने पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। मंडलायुक्त संगीता सिंह और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शनिवार को आधुनिक केंद्र की क्षमताओं का खुलासा करते हुए जनता को सचेत रहने की सलाह दी है। नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई ​मंडलायुक्त संगीता सिंह ने बताया कि हैबिटैट सेंटर का यह इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट पुलिस सर्विलांस और ट्रैफिक मैनेजमेंट को पूरी तरह बदल देगा। सेंटर में लगे फिक्स्ड और मूवेबल कैमरे अब शहर के हर वाहन की गतिविधि को ट्रैक करेंगे। यदि कोई व्यक्ति ट्रैफिक सिग्नल तोड़ता है या बिना हेलमेट के वाहन चलाता है तो उसका नंबर प्लेट स्कैन हो जाएगा। इसके अलावा यहीं से ऑटोमेटिक चालान जनरेट होकर सीधे वाहन स्वामी के मोबाइल या पते पर पहुंच जाएगा। कूड़ा फेंकने वालों पर भी होगी कार्रवाई ​ट्रैफिक के साथ-साथ यह सिस्टम अपराध नियंत्रण में भी मील का पत्थर साबित होगा। शहर में किसी भी क्राइम की स्थिति में अपराधियों को ट्रेस करना अब पुलिस के लिए बेहद आसान हो जाएगा। वहीं, नगर निगम ने इसे अपनी सफाई व्यवस्था से भी जोड़ दिया है। खाली पड़े प्लॉटों में कूड़ा डंप करने वालों पर अब ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन सर्विलांस को सीधे आई-सीसीसी से लिंक किया गया है। इससे गंदगी फैलाने वालों की पहचान कर उन पर जुर्माना लगाया जा सकेगा। ​55 पैनल्स और 90 दिनों का है बैकअप ​नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि पहले इस सेंटर में केवल 11 डिस्प्ले पैनल थे, जिन्हें अब बढ़ाकर 55 कर दिया गया है। इतना ही नहीं वीडियो रिकॉर्डिंग की स्टोरेज क्षमता को भी 30 दिनों से बढ़ाकर 90 दिन कर दिया है। डेटा की सुरक्षा को लेकर विशेष एहतियात बरती गई है। यहीं से जल्द होगा ट्यूबवेल का संचालन इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा इसका सेफ्टी ऑडिट किया जा चुका है और डेटा लीक होने से बचाने के लिए एक सख्त SOP तैयार की गई है। अप्रैल के अंत तक शहर की स्ट्रीट लाइटों और ट्यूबवेल का संचालन भी इसी सेंटर से ऑटोमेशन के जरिए किया जाने लगेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहले DJ पर डांस...फिर देवर-भाभी ने लगाई फांसी:मैनपुरी में घर से 400 मीटर दूर पेड़ से लटके मिले शव, परिजन बोले- प्रेम प्रसंग था
    Next Article
    जिला अस्पताल से बच्ची के अपहरण की सूचना निकली झूठी:पिता ने खुद रची थी साजिश, तीसरी बेटी होने पर 21 दिन की मासूम को कर दिया था दान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment