Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ फायरिंग केस में भाजयुमो नेता हिस्ट्रीशीटर घोषित:40 राउंड चले थे, 14 आरोपी गिरफ्तार

    3 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ के सराय हकीम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के दो गुटों के बीच हुई सरेआम गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आरोपी योगेंद्र उर्फ योगी को हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया है। उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद यह कदम उठाया गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक योगेंद्र के खिलाफ कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। इनमें पांच मामले बन्नादेवी थाने में दर्ज हैं, जिनमें वेश्यावृत्ति से जुड़ा एक गंभीर प्रकरण भी शामिल है। वहीं, कोतवाली हाथरस में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि छह आरोपी अभी फरार हैं। करीब 40 राउंड हुई थी फायरिंग सराय हकीम में 12 मार्च की देर शाम भरे बाजार में भाजयुमो के दो गुटों के बीच पथराव और फायरिंग हुई थी। दोनों ओर से करीब 40 राउंड गोलियां चली थीं। फायरिंग के दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। घटना में तीन आरोपी गोली लगने से घायल हुए थे। बाद में इस घटना का 23 सेकेंड का वीडियो सामने आया, जिसमें 12 राउंड फायरिंग और लोगों की चीख-पुकार सुनाई दे रही है। जबकि दोनों ओर से करीब 15 मिनट तक पथराव और फायरिंग चलती रही। पूर्व मुख्यमंत्री ने भी किया था पोस्ट थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम में वर्चस्व को लेकर भाजयुमो पदाधिकारियों के बीच यह फायरिंग हुई थी। इस मामले में शशांक पंडित और शोएब हलीम पहले से हिस्ट्रीशीटर थे। वीडियो सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया था। इसके बाद पुलिस ने हर्षद हिंदू को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया था। अब योगेंद्र पर भी हिस्ट्रीशीटर के तहत कार्रवाई की गई है। जमानत अर्जियां खारिज, 30 मार्च को अगली सुनवाई फायरिंग मामले में जेल में बंद आरोपियों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। मंगलवार को न्यायालय ने यश नंदन, आयुष और प्रफुल्ल पंडित की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। वहीं प्रखर राठी की सुनवाई 28 मार्च और यश गोयल की 30 मार्च को होगी। पूरे मामले की विस्तृत सुनवाई 30 मार्च को सेशन कोर्ट में तय की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गिरफ्तारी पर हंसते, हाथ हिलाते रहे अंसार पहलवान; VIDEO:भीड़ देख गदगद दिखे सपा नेता, मलबे से निकले जख्मी सिसक रहे
    Next Article
    जौनपुर चौकियां धाम में चैत्र नवरात्र का सातवां दिन:भोर में कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशेष पूजा-अर्चना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment