Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ SSP से बातचीत का दावा-मनोज सिकरवार गिरफ्तार:ऑडियो में खुद को कप्तान से बात करते दिखाया, जांच में SSP की आवाज नहीं मिली

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ में SSP नीरज जादौन से फोन पर बातचीत का दावा करते हुए फर्जी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पुलिस ने मामले में मनोज सिकरवार को हाथरस से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मनोज की SSP से कोई फोन पर बातचीत नहीं हुई थी। वायरल ऑडियो में सुनाई दे रही दूसरी आवाज भी SSP नीरज जादौन की नहीं है। 18 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ यह ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें मनोज सिकरवार खुद को क्षत्रिय करणी सेना का पदाधिकारी बताते हुए कथित तौर पर कह रहा था- ‘सुनिए कप्तान साहब, अगर सचिन राघव पर हमले के आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो जिले की कानून व्यवस्था का क्या होगा, आप नहीं जानते...’ ऑडियो के जरिए यह बताने की कोशिश की गई कि मनोज ने अलीगढ़ SSP से फोन पर बात की है और सचिन राघव पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उनसे बातचीत की है। जांच में खुला ऑडियो का राज पुलिस ने वायरल पोस्ट और ऑडियो की जांच की तो पता चला कि मनोज सिकरवार की SSP नीरज जादौन से ऐसी कोई बातचीत हुई ही नहीं थी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑडियो में दूसरी तरफ सुनाई दे रही आवाज SSP की नहीं है। इसके बाद पुलिस ने भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सामग्री से जिले में सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन सकती थी। मामले में थाना सिविल लाइन में मु0अ0सं0 526/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने धारा 353(2), 351(2), 352 और 221 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हाथरस से पकड़ा गया आरोपी सीओ तृतीय सर्वम सिंह के मुताबिक, थाना सिविल लाइन पुलिस ने मनोज सिकरवार पुत्र गिरिराज सिंह को उसके गृह जनपद हाथरस से गिरफ्तार किया। वह ग्राम गढ़ी नोकस भाग जैतई, थाना सादाबाद, हाथरस का रहने वाला है। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। अलीगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी असत्य, भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट, ऑडियो और कमेंट को बिना सत्यापन के सोशल मीडिया पर शेयर न करें। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी की जा रही है और भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना सिविल लाइन प्रभारी सत्यवीर सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक मोहम्मद समीर खान, कांस्टेबल आशुतोष विजयी और कांस्टेबल शुभम कुमार शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में किशोर को सांप ने डसा:रात में सोते समय काटा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
    Next Article
    जगतगुरु शांडिल्य जी महाराज ने शिष्यों संग देखी 'हनुमान अंश':कहा- सनातन को बदनाम करने वाले सुधर जाएं, अब धर्म को मिल रहा संरक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment