Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Akhilesh Yadav Birthday: मुलायम के 'टीपू' कैसे बने UP के 'सुल्तान'? Akhilesh Yadav Birthday पर पढ़ें पूरी Political Story

    1 hour from now

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 01 जुलाई को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। विदेश में पढ़ाई करने वाले अखिलेश यादव ने राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल किया है। भले ही इस समय अखिलेश यादव सत्ता में नहीं हैं, लेकिन वह विपक्षी नेता के रूप में सत्ताधारी दल को घेरते रहते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारउत्तर प्रदेश के इटावा जिले के गांव सैफई में 01 जुलाई 1973 को अखिलेश यादव का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम मुलायम सिंह यादव था। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा सैफई के सेंट मैरी स्कूल से की थी। इसके बाद वह राजस्थान के धौलपुर के मिलिट्री स्कूल गए। फिर उन्होंने कर्नाटक की मैसूर यूनिवर्सिटी से सिविल एनवायरमेंट में इंजीनियरिंग की। फिर वह हायर एजुकेशन के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए थे।सियासी सफरसाल 2000 में पहली बार अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद बने थे। इसके बाद उन्होंने लगातार 2 बार चुनाव जीता। फिर साल 2012 में उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया और यूपी विधानसभा चुनाव लड़ा। इस दौरान वह जीते और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।यूपी के सबसे युवा CM15 मार्च 2012 को 38 साल की उम्र में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे युवा सीएम बने थे। फिर साल 2017 में वह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बने और इस साल हुए यूपी विधानसभा में उन्होंने कांग्रेस से हाथ मिलाया। लेकिन वह दोबारा सरकार बनाने में नाकाम रहे।साल 2019 में उन्होंने आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। साल 2022 में अखिलेश यादव ने फिर यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार भी उनको हार का सामना करना पड़ा। वहीं साल 2024 में लोकसभा चुनाव में वह चौथी बार जीत हासिल कर सांसद बने।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'थलापति' से 'चीफ एडमिनिस्ट्रेटर' तक... 10 से 6 का समय, AC बसें और सख्त फैसले, CM विजय ने कैसे की आलोचकों की बोलती बंद?
    Next Article
    तमिलनाडु की राजनीति में उबाल: 100 करोड़ का मानहानि केस वापस लेने पर अन्नामलाई का करारा वार- 'DMK फाइल्स के एक-एक आरोप पर आज भी कायम हूँ'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment